Xiaomi ला रहा अनोखे डिजाइन वाला स्मार्टफोन, मिलेगा रोटेटिंग सर्कूलर कैमरा मॉड्यूल

Xiaomi इन दिनों नए डिजाइन वाले स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। इस स्मार्टफोन में रोटेटिंग सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। शाओमी के इस स्मार्टफोन का पेटेंट चाइना नेशनल इंटेलेक्चुअल प्रोपर्टी में फाइल किया है। इस पेटेंट को सबसे पहले 91mobiles ने स्पॉट किया है। शाओमी ने इस स्मार्टफोन का पेटेंट पिछले साल नंबर में फाइल किया था, जो इस हफ्ते पब्लिश किया गया है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट डिजाइन की बात करें तो इसका डिजाइन पहले की तरह है जिसमें शानदार स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो मिलता है। फोन के बैक में कंपनी ने सर्कूलर कैमरा मॉड्यूल ऑफर किया है। इस फोन के बॉटम में USB Type-C पोर्ट और स्पीकर ग्रिल दिया गया है।
शाओमी के इस फोन को रोटेटिंग सेल्फी कैमरा दूसरे फोन से अलग बनाता है। फोन को आधा सर्कूलर मॉड्यूल 180 डिग्री घूम कर टॉप फ्रेम पहुंच जाता है। इस फोन के फ़्रंट में दो कैमरा लेंस आते हैं। जैसे ही फोन के कैमरा ऐप से सेल्फी कैमरा बटन पर क्लिक करते हैं तो कैमरा मॉड्यूल 180 डिग्री घूमकर सेल्फी कैमरा में तबदील हो जाता है। इस टेक्नीक का यूज कर कंपनी यूजर्स को एज टू एज डिस्प्ले ऑफ़र करती है। यह भी पढ़ें : Samsung और AMD ला रहे हैं गजब की टेक्नोलॉजी, स्मार्टफोन में मिलेंगे गेमिंग कंसोल जैसे ग्राफिक्स
फ़ुल स्क्रीन के लिए शाओमी ने पिछले दिनों भी कई सारे पेटेंट फाइल किए थे। चाइनीज़ स्मार्टफ़ोन मेकर कंपनी OPPO ने भी पिछले साल ऐसा ही पेटेंट फाइल किया था जिसमें बैक कैमरा रोटेट होकर फ्रंट कैमरा बन जाता है। Xiaomi के पेटेंट में रियर पैनल में दो कैमरा सेंसर के साथ LED फ्लैश भी देखने को मिलता है। यह भी पढ़ें : शाओमी ने लॉन्च किया Mi TV 4A 40 Horizon Edition स्मार्ट टीवी, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
शाओमी के इस स्मार्टफोन के बारे में फिलहाल अभी ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। शाओमी का यह स्मार्टफोन फिलहाल सिर्फ पेटेंट स्टेज पर ही है। अभी यह भी साफ नहीं है कि शाओमी इस स्मार्टफोन को लॉन्च करेगा या नहीं। इसके साथ ही Xiaomi ने हाल में कुछ पेटेंट फाइल किए हैं जिनमें पॉप अप सेल्फी कैमरा देखने को मिला था। शाओमी पॉप अप मैकेनिज्म के जरिए फुल डिस्प्ले एक्सपीरियंस ऑफर कर रही है।