
चीन की एप्पल कही जाने वाली शाओमी ने अपनी मी पैड टैबलेट सीरीज़ में एक और नया डिवाईस जोड़ दिया है। शाओमी की ओर से मी पैड 3 पेश किया गया है जो लॉन्च के साथ ही समूचे टेक वर्ल्ड में अपनी पावरफुल बैटरी की वजह से सुर्खियों में छा गया है। शाओमी मी पैड 3 को 6,600एमएएच की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है।
जियो इफेक्ट: वोडाफोन दे रहा है 39जीबी डाटा मुफ्त
शाओमी मी पैड 3 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6,600एमएएच की बैटरी ही है, जो 5वी/2ए फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसे 2048 x 1536 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 7.9-इंच की रेटिना डिसप्ले के साथ मेटल बॉडी पर पेश किया गया है।

शाओमी का यह टैबलेट 2.1गीगाहर्ट्ज़ हेक्सा-कोर मीडियाटेक एमटी18176 प्रोसेसर पर कार्य करता है। कंपनी की ओर से इसमें 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें एफ/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
जियो लाईव टीवी सर्विस लॉन्च, 432 चैनल्स के साथ हॉटस्टार प्रीमियम सर्विस मुफ्त
वाईफाई, ब्लूटूथ व यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही मी पैड 3 को वजन तकरीबन 328ग्राम है। चीन में शाओमी ने अपने इस डिवाईस को 1,499 युआन में लॉन्च किया है जो भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 14,000 रुपये है। उम्मीद है कि शाओमी इसी कीमत पर अपने टैबलेट मी पैड 3 को भारत में लॉन्च करेगी।





















