Xiaomi कर सकती है धमाका, अनोखे स्मार्टफोन का पेटेंट किया फाइल

Join Us icon

चीन की स्मार्टफो बनाने वाली कंपनी शाओमी को लेकर एक खबर सामने आई है, जिसके अनुसार कंपनी एक अनोखे स्मार्टफोन पर काम कर रही है। शाओमी के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में वॉटरफाल स्क्रीन और अंडर-डिस्प्ले कैमरा देेकर इस सबसे अनोखे फोन्स की लिस्ट में शामिल करेगी।

इससे पहले कंपनी Mi Mix Alpha को एक शानदार और अनोखे डिजाइन के साथ पेश कर चुकी है। हालांकि, यह एक कॉनसेप्ट फोन था जो कि किसी भी मार्केट में सेल नहीं किया गया। वहीं, अब कंपनी ने इस फोन की तर्ज पर एक नए स्मार्टफोन के डिजाइन का पेटेंट फाइल किया है।
xiaomi-telefoon-waterfall
सितंबर 2019 में Xiaomi ने स्मार्टफोन के नए UI के बारे में चाइनीज पेटेंट ऑफिस CNIPA के साथ एक डिज़ाइन पेटेंट किया था। यह पेटेंट 3 अप्रैल 2020 को प्रकाशित हुआ था और अब इसे WIPO (वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी ऑफ़िस) के ग्लोबल डिज़ाइन डाटाबेस में भी शामिल किया गया है। इस यूआई के अनुसार स्मार्टफोन की स्क्रीन के दोनों साइड में 60 फीसदी से ज्यादा स्क्रीन सरफेस होगा। अगर इस फोन के यूजर इंटरफेस की बात करें तो इसमें साइड कंट्रोल के साथ 90 डिग्री राउंडेड स्क्रीन होगी। शाओमी के
इस नए स्मार्टफोन के बैक में स्क्रीन नहीं होगी।
xiaomi-new-phone
हालांकि, यह कर्व्ड स्क्रीन Mi Mix अल्फा की तरह बोल्ड नहीं है, जो बैक पैनल के अधिकांश हिस्से को भी कवर करती है। किनारों पर डिसप्ले, होम स्क्रीन पर बैटरी इंडिकेटर और नेटवर्क स्ट्रेंथ जैसे जेनर स्टेटस आइकन दिख सकता है।

फोन की स्क्रीन साइड्स में इतने आगे तक जाती है कि वहां कंट्रोल इंटरफेस को भी डिस्प्ले किया जा सकता है। पेटेंट में यूजर इंटरफेस और बैक पर फोकस किया गया है। फोन का फ्रंट कैमरा स्क्रीन के नीचे होगा। जून 2019 में शाओमी और ओप्पो ने कैमरा अंडर स्क्रीन के साथ प्रोटोटाइप स्मार्टफोन शोकेस किया था। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि शाओमी इस पेटेंटेड डिजाइन के साथ कौन सा स्मार्टफोन लाएगी।

सोर्स

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here