
Xiaomi Redmi Note 10S स्मार्टफोन भारत में 13 मई को लॉन्च करेगा। इस स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले इसकी सारी स्पेसिफिकेशन्स सामने आ चुकी हैं। शाओमी के इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स Google Play Console की लिस्टिंग के जरिए सामने आई हैं। इस लिस्टिंग को देखने पर ऐसा लग रहा है कि Redmi Note 10S स्मार्टफोन के इंडियन वेरिएंट की स्पेसिफिकेशन्स ग्लोबल वेरिएंट की तरह ही हैं। Google Play Console की लिस्टिंग में शाओमी के इस स्मार्टफोन के प्रोसेसर, रैम, डिस्प्ले रेजलूशन और सॉफ्टवेयर वर्जन जैसी जानकारी सामने आई हैं। यहां हम आपको शाओमी के अपकमिंग Redmi Note 10S स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बता रहे हैं।
Redmi Note 10S स्पेसिफिकेशन्स (गूगल प्ले कंसोल)
Google Play Console की लिस्टिंग को सबसे पहले MySmartPrice ने स्पॉट किया है। इस लिस्टिंग में शाओमी का Redmi Note 10S स्मार्टफोन का इंडियन वेरिएंट मॉडल नंबर M2101K7BI के साथ लिस्ट किया गया है। इस स्मार्टफोन को MediaTek MT6785 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा जो Helio G95 SoC है। यह वही चिपसेट है जो ग्लोबल मार्केट में दिया गया था। इसके साथ ही शाओमी के इस फोन का इंडियन वेरिएंट 6GB RAM और FHD+ (1080×2400) डिस्प्ले दिया गया था। Redmi Note 10S स्मार्टफोन को Android 11 OS के साथ पेश किया जा सकता है। शाओमी के इस स्मार्टफोन के बारे में फिलहाल इतनी ही जानकारी उपलब्ध है। यह भी पढ़ें : बार-बार रिचार्ज का झंझट खत्म करेंगे Jio के ये प्लान, खर्च होंगे 120 रुपये से भी कम और मिलेगा 740GB तक डाटा
Redmi Note 10S स्मार्टफोन के ग्लोबल वेरिएंट की बात करें तो इस फोन में 6.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। शाओमी का 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है। शाओमी के इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमेरी कैमरा 64MP का है, जिसके साथ 8MP का वाइड एंगल लेंस, 2MP मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया है। शाओमी के इस फोन में 5,000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्ज सपोर्ट दिया गया है। रेडमी का यह फोन IP53 रेटिंग, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल स्पीकर और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है।




















