बार-बार रिचार्ज का झंझट खत्म करेंगे Jio के ये प्लान, खर्च होंगे 120 रुपये से भी कम और मिलेगा 740GB तक डाटा

Join Us icon

कई लोगों को बार-बार मोबाइल रीचार्ज कराने में परेशानी होती है। अगर आप हर महीने या हर दूसरे-तीसरे महीने रिचार्ज कराने की इस परेशानी को हल करना चाहते हैं तो हम देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो के पास इसका हल मौजूद है। दरअसल, जियो के पास लॉन्ग-टर्म वाले कई प्लान मौजूद हैं, जिससे हर महीने रिचार्ज की टेंशन को खत्म किया जा सकता है। इन प्लान में ग्राहकों को किफायती दाम पर करीब 1 साल की वैलिडिटी मिलती है। इसके साथ ही अगर देखा जाए तो हर महीने के हिसाब से भी ये प्लान काफी सस्ते पड़ते हैं। जियो इन प्लान्स का खर्च 120 रुपये से कम है। तो आइए जानते हैं जियो के साल भर की वैलिडिटी देने वाले इन प्लान्स में यूजर्स को और क्या-क्या फायदे मिलते हैं।

5 प्लान में मिलेगी एक साल की वैधता

रिलायंस जियो ने अपनी पोर्टफोलियो में एक दो नहीं बल्कि चार ऐसे प्लान शामिल किए हुए हैं जो यूजर्स को पूरे साल की वैलिडिटी के साथ कॉलिंग और डाटा का ऑफर करते हैं। हम आपको आज जियो के उन पांच रिचार्ज के बारे में जानकारी देंगे जो एक साल की वैधता के साथ आते हैं। इसे भी पढ़ें: Jio Prepaid SIM को पोस्टपेड में ऐसे बदलें, जानें घर बैठे पोर्ट करने का सबसे आसान तरीका

5 new jio-postpaid-plus-plans launched with-free ott-benefits

Jio के 1299 रुपए वाला प्लान

रिलायंस जियो के पास 1,299 रुपये का बेहतरीन प्लान है। जियो के इस प्लान में 336 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इस हिसाब से इस रिचार्ज का महीने का खर्च 118 रुपये पड़ता है। साथ ही इसमें 24GB डाटा मिलता है। हालांकि, डाटा लिमिट खत्म होने के बाद भी आपको 64 Kbps की स्पीड पर डाटा मिलता रहेगा। इस रिचार्ज प्लान में किसी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है। प्लान में 3,600 SMS मिलते हैं। इसके साथ Jio यूजर्स को JioTV, JioCinema, JioSaavn जैसे Jio ऐप के लिए कॉम्प्लीमेंट्री एक्सेस भी मिलता है

Jio का 2121 रुपए वाला प्लान

अगर बात करें 2,121 रुपए वाले प्रीपेड रिचार्ज की तो इस साल कंपनी द्वारा पेश किया गया यह पहला प्लान था। कंपनी इस प्लान में 336 दिनों की वैधता ऑफर करती है। इस वैधता के दौरान हर दिन 1.5 जीबी हाई-स्पीड डाटा डेली (कुल 504जीबी डाटा) दिया जाता है। डाटा के अलावा इस प्लान में सभी नेटवर्क पर कॉलिंग बिल्कुल फ्री मिलती है। प्लान में 100 एसएमएस प्रतिदिन मिलते हैं। इतना ही नहीं इस प्लान में Jio एप्लिकेशन जैसे JioTV, JioCinema और JioNews का मुफ्त एक्सेस भी मिलता है।

jio

Jio का 2,399 रुपए वाला प्लान

इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 2GB डाटा दिया जा रहा है। इस प्लान में कुल 730GB डाटा और किसी भी नंबर पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग के साथ डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। इन सब बेनिफिट्स के अलावा इस प्लान में यूजर्स को जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है।

Jio का 2599 रुपए वाला प्लान

इस प्लान में यूजर्स को कुल 740 जीबी डाटा दिया जा रहा है यानी ग्राहक हर रोज 2 जीबी डाटा का लुत्फ़ उठा पाएंगे। इसके अलावा यूजर्स को 10 जीबी अतिरिक्त डाटा भी मिल रहा है। इस पैक की वैलिडिटी 365 दिन है। इस पैक में भी सभी नंबर पर अनलिमिटेड वॉइस कॉल की सुविधा मिलेगी। ग्राहक हर दिन 100 मुफ्त एसएमएस का फायदा भी ले सकते हैं। यूजर्स को जियो ऐप्स का मुफ्त ऐक्सिस दिया जा रहा है। इसके अलावा इस पैक में भी 399 रुपए की कीमत वाली डिज्नी+ हॉटस्टार मेंबरशिप 1 साल के लिए मुफ्त सुविधा मिलेगी। इसे भी पढ़ें: Jio का सबसे सस्ता मंथली प्रीपेड रिचार्ज, सबकुछ मिलेगा फ्री

Jio का 4999 रुपए वाला प्लान

रिलायंस जियो के 4999 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 360 दिन की है। इसमें ग्राहकों को कुल 350GB डाटा मिलता है। इसमें भी सभी नंबर पर अनलिमिटेड कॉलिंग फ्री मिलती है। साथ ही ग्राहकों को जियो ऐप्स के मुफ्त सब्सक्रिप्शन के साथ कुल 100 एमएमएस भी मिलते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here