4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ शाओमी रेडमी नोट 4, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ

Join Us icon

पिछले साल शाओमी ने भारतीय बाजार में रेडमी नोट 3 मॉडल को पेश किया था। उपभोक्ताओं के बीच इस फोन को बेहद सराहा गया और कई संस्थानों द्वारा इसे वर्ष 2016 का सबसे लोकप्रिय फोन में से एक भी कहा गया। इसकी लोकप्रियता से उत्साहित कंपनी ने आज रेडमी नोट 3 का अपग्रेड संस्करण शाओमी रेडमी नोट 4 को भारतीय बाजार में पेश किया है। यह फोन एक्सक्लूसिव आॅनलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। जहां इसकी शुरुआती कीमत 9]999 रुपये है।

फोन के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की बात करें तो पुराने फोन से यह बहुत जयादा अगल नहीं है हर सेग्मेंट में थोड़े—थोड़े बदलाव मिलेंगे। फोन की बॉडी मैटल की बनी है तो आपको प्रीमियम अहसास कराती है। वहीं इसमें 5.5—इंच की 2.5डी कर्व्ड ग्लास फुल एचडी डिसप्ले है। फोन का स्क्रीर रेजल्यूशन 1920×1080 पिक्सल है। कंपनी ने इसे सनलाइट तकनीक से लैस किया है जिससे आप धूप में भी आसानी से देख सकते हैं।

शाओमी रेडमी नोट 4 को क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 625 चिपसेट पर पेश किया गया है और इस फोन में 2.0 गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। यह फोन 2जीबी, 3जीबी और 4जीबी रैम मैमोरी के साथ उपलब्ध है जहां 2जीबी और 3जीबी रैम मैमोरी के सा​थ आपको 32जीबी का स्टोरेज मिलेगा। वहीं 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की मैमोरी दी गई है। इस फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है।

यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर रन करता है जो मीयूआई 8 पर आधारित है। फोन का यूजर इंटरफेस आसान है और इसमें नए थीम और बैटरी सेवर जैसे कई खास फीचर्स मिलेंगे।

फोटोग्राफी की बात करें तो शाओमी रेडमी नोट 4 में 13-मेगापिक्स का रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी उपलब्ध है। कैमरे के साथ आपको पीडीएएफ और एचडीआर जैसे आॅप्शन मिलेंगे। कंपनी का दावा है​ कि यह पहले की अपेक्षा ज्यादा बेहतर हो गया है।

शाओमी रेडमी नोट 4 में आपको दोहरा सिम सपोर्ट मिलेगा। वहीं डाटा व कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी, एनएफसी और 4जी वोएलटीई सपोर्ट मिलेंगे। आप इसमें जियो सिम का उपयोग कर सकते हैं। पावर बैकअप के लिए फोन में 4,100 एमएएच की बैटरी दी गई है। कीमत की बात करें तो शाओमी रेडमी नोट 4 के 2जीबी रैम और 32जीबी मैमोरी वाला फोन 9,999 रुपये में उपलब्ध है। वहीं 3जीबी रैम और 32जीबी मैमोरी वाले फोन की कीमत 10,999 रुपये है जबकि 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी वाले फोन के लिए आपको 12,999 रुपये चुकाने होंगे।