4जीबी रैम के साथ शाओमी रेडमी नोट 5 आया सामनें, रेडमी नोट 5ए की स्पेसिफिकेशन्स भी लीक

Join Us icon

शाओमी के सुपरहिट स्मार्टफोन रेडमी नोट 4 के उन्नत वर्ज़न रेडमी नोट 5 को लेकर जहां कुछ दिनों पहले जानकारी सामनें आई थी वहीं एक बार इस फोन का लीक सामनें आया है। लेकिन इस लीक में सिर्फ रेडमी नोट 5 ही नहीं बल्कि इसका एक वेरिंट रेडमी नोट 5ए का खुलासा हुआ है। इस नए लीक में फोन के दोनों वेरिएंट की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली है।

शाओमी रेडमी नोट 5ए
लीक के अनुसार रेडमी नोट 5ए में 5.5-इंच की फुलएचडी डिसप्ले दी जा सकती है। यह फोन एमआईयूआई आधारित एंडरॉयड नुगट पर पेश किया जा सकता है जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर रन करेगा। लीक में बताया गया है कि कंपनी इस फोन को 3जीबी रैम/32जीबी मैमोरी, 4जीबी रैम/32जीबी मैमोरी और 4जीबी रैम/64जीबी मैमोरी के तीन वेरिएंट में पेश कर सकती है।

xiaomi-redmi-note-5a

फोटोग्राफी के ​लिए शाओमी के इस फोन में 12-मेगापिक्सल और 13-मेगापिक्सल का ओमनीविज़न रियर कैमरा दिया जा सकता है तथा सेल्फी के लिए इसमें 5-मेगापिक्सल का सैमसंग सेंसर देखने को मिल सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 3,790एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात इस लीक में कही गई है।

शाओमी रेडमी नोट 5
शाओमी के इस फोन की बात की जाए तो कंपनी इसे 5.5-इंच की फुलएचडी डिसप्ले पर पेश कर सकती है। यह फोन भी एमआईयूआई आधारित एंडरॉयड नुगट पर पेश किया जा सकता है जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 चिपसेट पर रन करेगा।

xiaomi-redmi-note-5

कंपनी की ओर से मॉडल को 3जीबी रैम/32जीबी मैमोरी और 4जीबी रैम/64जीबी मैमोरी वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए रेडमी नोट 5 में 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 13-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस मॉडल में भी 3,790एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।

जैसा की विदित है अभी शाओमी की ओर से रेडमी नोट 5 को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में एंडरॉयड प्योर द्वारा शेयर की गई रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5ए की इन स्पेसिफिकेशन्स को पुख्ता नहीं कहा जा सकता।