दूसरी कंपनियों का सामान खरीदने से रोक रही Xiaomi! जानें क्या है मना करने का कारण

स्मार्टफोन ब्रांड्स और टेक कंपनियों के बीच की प्रतिस्पर्धा किसी से छिपी नहीं है। ये मोबाइल ब्रांड अपने प्रोडक्ट्स को दूसरे से बेस्ट तो बताते ही हैं वहीं मौका मिलने पर दूसरे को नीचा दिखाने से भी बाज नहीं आते हैं। आगे बढ़ने की इस रेस में Xiaomi ने अपना नया दांव खेला है कंपनी ने ‘Tech Ka Shubh Muhurat’ campaign की शुरूआत करते हुए साफ कह दिया है ‘Don’t buy tech, yet!’ यानी अभी किसी और कंपनी का सामान मत खरीदो।
Xiaomi बोला – ‘Dont Buy Tech Yet’
फेस्टिव सीज़न में Amazon और Flipkart जैसी शॉपिंग साइट्स समेत अन्य टेक कंपनियां नए-नए ऑफर व डील्स लेकर आ रही है जिसमें मोबाइल, टीवी तथा दूसरे प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट व कैशबैक दिया जा रहा है। लेकिन चीनी ब्रांड शाओमी इसके विपरीत दिशा में चलते हुए अपने फैन्स को कोई भी नया गैजेट खरीदने से मना कर रही है। दरअसल यह सब कंपनी अपनी आने वाली सेल के लिए कर रही है जिसे ‘Diwali with Mi – Tech Ka Shubh Muhurat’ के तहत प्रोमेट किया जा रहा है।
मिलेगा सस्ता शाओमी सामान
शाओमी की अपकमिंग ‘टेक का शुभ मुहूर्त’ सेल भारत में 20 सितंबर से शुरू होने जा रही है। इसी के लिए कंपनी डॉन्ट बाय टेक येट हैशटैग चला रही है। इस मैसेज के जरिये कंपनी यह संदेश दे रही है कि अभी कोई भी नया प्रोडक्ट ना खरीदें क्योंकि शाओमी सेल में सभी प्रोडक्ट बहुत ही ज्यादा सस्ते मिलने वाले हैं। हालांकि इस सेल में किस मी प्रोडक्ट, शाओमी गैजेट या स्मार्टफोन पर कितना डिस्काउंट मिलेगा इसकी जानकारी अभी कंपनी की ओर से नहीं दी गई है।