Xiaomi जल्द लॉन्च करेगा Mi Pad 5, पोस्टर के ज़रिए सामने आईं कई ख़ास जानकारियां

Xiaomi जल्द ही मार्केट में दो टैबलेट Mi Pad 5 और Mi Pad 5 Pro को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। ये दोनों टैबलेट अगले महीने (अगस्त 2021) में चीन में लॉन्च किए जा सकते हैं। इन दोनों टैबलेट के बारे में कहा जा रहा है कि इन टैब को कंपनी अपकमिंग CC11 series के स्मार्टफोन्स के साथ लॉन्च कर सकती है। Mi Pad 5 और Mi Pad 5 Pro के लॉन्च से पहले कई लीक रिपोर्ट्स में इनकी स्पेसिफिकेशन सामने आई हैं। इन टैब्स के लॉन्च से पहले एक पोस्टर में Mi Pad 5 की कई इंफॉर्मेशन जैसे डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा और कनेक्टिविटी के बारे में जानकारी रिवील हुई है।
Xiaomi Mi Pad 5 स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन
Mi Pad 5 का कथित पोस्टर Weibo अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस पोस्टर में Mi Pad 5 का फ्रंट और रियर डिजाइन रिवील हुआ है। Mi Pad 5 में काफी पतली बैजल दिया गया है। इस पोस्टर से पता चलता है कि Mi Pad 5 में 2K रेजलूशन वाला डिस्प्ले मिलेगा यानी इसकी डिस्प्ले 2048 x 1080 पिक्सल या 2560 x 1440 पिक्सल रेजलूशन वाला हो सकता है। इसके साथ ही इस टैब की डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz हो सकता है।
इसके साथ ही इस पोस्ट में फीचर सेक्शन में 860 लिखा गया है। ऐसे में संभव है कि शाओमी का अपकमिंग Mi Pad 5 टैब Qualcomm Snapdragon 860 SoC के साथ पेश किया जा सकता है। हालांकि, हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं। पिछले लीक रिपोर्ट्स की माने तो टैब का स्टेंडर्ड वर्जन MediaTek Dimensity 1200 SoC और प्रो मॉडल Snapdragon 870 के साथ पेश किया जा सकता है। इस टैबलेट में LED फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके साथ ही पोस्टर से रिवील होता है कि Mi Pad 5 के बॉटम में USB Type-C पोर्ट, दो स्पीकर, माइक्रोफोन दिए गए हैं। इसके साथ ही दाएं ओर वॉल्यूम बटन और पावर बटन दिए हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि टैबलेट का बैक पैनल मैटल का बना हुआ है। यह भी पढ़ें : जापान ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, दर्ज की 319 TB प्रति सेकेंड की इंटरनेट स्पीड, रॉकेट की रफ्तार से मिलेगा Internet
अगर Mi Pad 5 का यह पोस्टर असली है तो शाओमी जल्द ही इस टैब को लॉन्च कर सकता है। लीक और रूमर्स की माने तो Mi Pad 5 में 10.95 इंच का डिस्प्ले, 20MP +13MP डुअल रियर कैमरा सेटअप, 8,720mAh बैटरी और Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ पेश किए जा सकते हैं। यह भी पढ़ें : OnePlus Nord 2 से लेकर Poco F3 GT जैसे 4 धांसू स्मार्टफ़ोन इस हफ्ते होंगे लॉन्च, जानें क़ीमत और स्पेसिफिकेशन्स
Xiaomi Mi Pad 5 कीमत और लॉन्च डेट
| कीमत (संभावित) | 23,990 रुपये |
| लॉन्च डेट | 29-जुलाई-2021 (संभावित) |
| वेरिएंट | 4 GB रैम / 64 GB इंटरनल स्टोरेज |
| स्टेटस: | रूमर्ड |