
स्मार्टफोन चार्जिंग टेक्नोलॉजी में तेजी से सुधार हो रहे हैं। इंडियन मार्केट में फिलहाल 120W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी वाले स्मार्टफोन मौजूद हैं। सुपर-फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी आज सिर्फ प्रीमियम स्मार्टफोन तक सीमित नहीं है। मार्केट में कई मिड-रेंज स्मार्टफोन हैं, जो 120W तक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। Xiaomi ने भारत में 30,000 रुपये तक की कीमत में पहला 120W फास्ट चार्जिंग वाला स्मार्टफोन लॉन्च किया है। शाओमी अब और भी फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। Xiaomi का 200W फ़ास्ट चार्जर सर्टिफाई हो गया है। 3C सर्टिफिकेशन के जरिए शाओमी के अपकमिंग चार्जर के कुछ जानकारी सामने आई हैं। यहां हम आपको Xiaomi 200W फास्ट चार्जर के बारे में डिटेल में बता रहे हैं।
Xiaomi 200W चार्जर
Xiaomi जल्द ही अपना पहला 200W फास्ट चार्जिंग वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। Xiaomi 200W फास्ट चार्जर 3C वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग में Xiaomi 200W चार्जर मॉडल नंबर MDY-13-EU के साथ स्पॉट किया गया है। यह चार्जिंग एडेप्टर 15W, 27W, 66W, 170W और 200W चार्जिंग स्पीड पर भी काम करता है।
8 मिनट में बैटरी फुल
शाओमी ने इस चार्जिंग टेक्नोलॉजी के पिछले साल शो-केश किया था। शाओमी का दावा है कि 200W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी 4000mAh की बैटरी को जीरो से 100 प्रतिशत चार्ज सिर्फ 8 मिनट में चार्ज कर देता है। इसे प्रूव करने के लिए Xiaomi ने Xiaomi Mi 11 Pro स्मार्टफोन को 4,000mAh बैटरी के साथ मॉडीफाइ किया था, जो कि मात्र 44 सेकेंड में 10 प्रतिशत चार्ज हो गया था। इसके साथ ही तीन मिनट में यह फोन 50 प्रतिशत और 100 प्रतिशत चार्ज यह फोन मात्र 7 मिनट 57 सेकेंड में चार्ज हो गया।
शाओमी ने यह चार्जिंग टेस्ट एक कंट्रोल इंवायरमेंट सेंटर में किया गया था। संभव है कि सामान्य स्थिति में शाओमी का यह चार्चिंग टेक्नोलॉजी 4000mAh बैटरी को चार्ज करने में 10 मिनट का समय लग सकता है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy M13 5G और 4G की लॉन्चिंग से पहले लीक हुए रैम, स्टोरेज और कलर ऑप्शन
जल्द आएगा 200W फार्स्ट चार्ज वाला फोन
यह रोचक होगा कि शाओमी जल्द ही 200W फ़ास्ट चार्जिंग वाला फ़ोन ला सकता है। iQOO पहले ही कंफर्म कर चुका है कि वह iQOO 10 Pro स्मार्टफोन को 200W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश करने वाला है। Xiaomi 13 सीरीज के स्मार्टफोन नए फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ पेश किए जा सकते हैं। इसके साथ ही यह भी संभव है कि अपकमिंग Xiaomi 12i HyperCharge स्मार्टफोन को नई बैटरी फ़ास्ट चार्जिंग टेक के साथ पेश किया जा सकता है।




















