बीते दशक में Tiktok नहीं यह ऐप हुआ सबसे ज्यादा डाउनलोड, देखें पूरी लिस्ट

Join Us icon

क्या आप आज के समय में फेसबुक, इंस्टाग्राम, ओला और जोमेटो जैसे ऐप के बिना जिंदगी बिता सकते हैं। काफी लोगों का जवाब न ही होगा। आज के इस इंटरनेट युग में हम अपने फोन और इन ऐप्स के बिना जिंदगी का एक दिन भी नहीं बिता सकते।कुछ दिन पहले Google ने भारत की शीर्ष खोजी हस्तियों, समाचार घटनाओं, फिल्मों आदि का खुलासा किया, और अब एक मोबाइल मार्केट डाटा और एनालिटिक्स फर्म ऐप एनी ने इस दशक में शासन करने वाले ऐप्स की लिस्ट जारी की है जो कि ग्लोबल मार्केट के हिसाब से जारी की गई है।

पॉप्युलर सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म फेसबुक का ऐप बीते दशक में सबसे ज्यादा डाउनलोड किया गया ऐप बना है। रिसर्च फर्म App Annie की रिपोर्ट में कहा गया है कि सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक के तीन और ऐप्स मेसेंजर, वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम भी इस दशक के पांच सबसे ज्यादा डाउनलोड किए गए ऐप्स में शामिल हैं।
weak-social-media-management-is-real-problem-for-brand-oppo-in-hindi
फेसबुक के ही इन चार ऐप्स के अलावा पांचवां ऐप स्नैपचैट है। हालांकि, फेसबुक ने साल 2013 में स्नैपचैट को भी खरीदने की कोशिश की थी और कंपनी को 3 बिलियन डॉलर (करीब 212 अरब रुपये) का ऑफर दिया था। हालांकि, स्नैपचैट ने इस ऑफर को ठुकरा दिया था। अगर उस समय फेसबुक कंपनी को खरीद लेता तो आज टॉप पांच में फेसबुक की ही कंपनियां होती।

इसके अलावा इस दशक में सबसे ज्यादा डाउनलोड किए गए ऐप्स की लिस्ट में Skype, TikTok, UC Browser, Youtube और Twitter भी शामिल हैं। App Annie के रिजल्ट्स शेयर करते हुए एक ब्लॉग में फर्म के आदित्य वेंकटरमन ने लिखा, ‘कम्युनिकेशन और सोशल मीडिया ऐप्स कस्टमर्स की फेवरिट हैं। इस दशक के 10 सबसे ज्यादा डाउनलोड ऐप्स में से सात ऐसे हैं।’
tiktok-has-1-5-billion-downloads-globally-466-8-million-in-india-2019-sensor-tower-report
इस लिस्ट में Tiktok को सातवें नंबर पर रहा है। 2019 की अगर बात की जाए तो यह साल TikTok का ही कहा जाएगा। इस साल इस ऐप पर बैन भी लगा था। लेकिन, कुछ समय बाद इसे फिर प्ले स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया गया था। ByteDance की मालिकाना हक वाली TikTok को साल 2017 में लॉन्च किया गया था। वहीं, कम समय में सातवें स्थान पर आना अपने आप में काफी बड़ी बात है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here