
VIVO ने आज टेक मार्केट में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए एक नया मोबाइल फोन vivo Y01 पेश किया है। यह स्मार्टफोन लो बजट में आया है जो Android 11 Go Edition, MediaTek Helio P35 चिपसेट, 13MP Camera और 5,000mAh Battery जैसी स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करता है। विवो ने अपने फोन को ऑफिशियल तो कर दिया है लेकिन फिलहाल इसके प्राइस से पर्दा नहीं उठाया है। वीवो वाई01 आने वाले दिनों में विभिन्न बाजारों में सेल के लिए उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
VIVO Y01 के स्पेसिफिकेशन्स
वीवो वाई01 को कंपनी की ओर से 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.51 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। वॉटरड्रॉप नॉच डिजाईन वाली यह फोन की स्क्रीन आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है जो 270पीपीआई सपोर्ट करती है। प्लास्टिक बॉडी पर बने इस फोन का डायमेंशन 163.96×75.2×8.28एमएम और वज़न 178ग्राम है। वीवो ने अपने फोन को Elegant Black और Sapphire Blue कलर में पेश किया है।
VIVO Y01 एंडरॉयड 11 ‘गो’ एडिशन पर लॉन्च हुआ है जो फनटचओएस 11.1 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का हीलियो पी35 चिपसेट दिया गया है तथा ग्राफिक्स के लिए यह फोन पावरवीआर जीई8320 जीपीयू सपोर्ट करता है। एंडरॉयड गो होने के चलते इस फोन में स्टोरेज और इंटरनेट की खपत कम करने वाली गूगल गो ऐप्स का यूज़ किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : आ गया Xiaomi का एक और कम कीमत वाला सस्ता स्मार्टफोन Redmi 10C, शॉपिंग साइट हुआ उपलब्ध
यह विवो मोबाइल 2 जीबी रैम और 3 जीबी रैम मैमोरी के साथ पेश किया गया है जो 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 1टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वीवो वाई01 स्मार्टफोन फोटोग्राफी के लिए सिंगल रियर और सिंगल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर जहां एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर दिया गया है वहीं इस वीवो फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। यहां बता दें कि कई मार्केट्स में यह फोन 13एमपी रियर कैमरा के साथ उपलब्ध होगा।
vivo Y01 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक और ओटीजी के साथ ही फोन में बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। सिक्योरिटी के लिए जहां इस वीवो मोबाइल के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है वहीं साथ ही यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए विवो वाई01 में 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है जो 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करती है।























