
Vivo Y33T को इस साल के शुरुआती महीने जनवरी में इंडियन मार्केट में लॉन्च किया गया था। वहीं, अब कंपनी ने इस फोन की कीमत में कटौती कर ग्राहकों को खुशखबरी दी है। कंपनी ने इस फोन के साथ ही Vivo Y33s की कीमत भी कम की है। दोनों ही डिवाइस कंपनी की किफायती Y सीरीज स्मार्टफोन पोर्टफोलियो के अंदर आते हैं। अगर बात करें Vivo Y33T की तो यह फोन Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर से लैस है और इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। आइए आगे आपको डिवाइस की नई कीमत के साथ ही फोन की पूरी स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानकारी देते हैं।
Vivo Y33T का न्यू प्राइस
वीवो Y33T को (8GB + 128GB स्टोरेज) 18,990 रुपए की कीमत में लॉन्च किया गया था। लेकिन, अब कंपनी ने फोन की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती कर दी है। इसके बाद फोन क 17,990 रुपये के प्राइस पर खरीदा जा सकता है। 91मोबाइल्स को इस प्राइस कट की जानकारी ऑफलाइन रिटेल सोर्स द्वारा हासिल हुई है। यह फोन दो वाइब्रेंट कलर ऑप्शन- मिरर ब्लैक और मिडडे ड्रीम में उपलब्ध है। इसे भी पढ़ें: 12GB RAM की पावर वाला यह 5G Vivo Phone हुआ 1000 रुपये सस्ता, जानें क्या है नया दाम
Vivo Y33T की स्पेसिफिकेशन्स
2.5D फ्लैट फ्रैम और 8.0mm स्लिम बॉडी वाले Vivo Y33T की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.58-इंच FHD+ (2408*1080) इन-सेल डिसप्ले दी गई है। जो कि काफी शानदार कलर प्रदान करती है। वहीं, इस फोन में आई प्रोटेक्शन मोड है जो कि ब्लू लाइट इफेक्ट को कम करके स्क्रीन के कलर को लाइट रखता है। इसके अलावा Y33T के साइड में मौजूद पावर बटन ही फिंगरप्रिंट सेंसर का काम करता है।
इसके अलावा यह फोन Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर से लैस है। साथ ही इसमें 8GB की रैम और 128GB स्टोरेज दी गई है। हालांकि, फोन में ट्रिपल कार्ड स्लॉट है, जिससे फोन की स्टोरेज को माक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 5000mAh की विशाल बैटरी है जो 18W फास्ट चार्जिंग और VEG (विवो एनर्जी गार्जियन) तकनीक सपोर्ट के साथ आती है। इसे भी पढ़ें: 5,000mAh Battery और 3GB RAM के साथ आ रहा है वीवो का सस्ता स्मार्टफोन Vivo Y01, कीमत होगी 8500 के करीब
लेटेस्ट वीडियो
फोटोग्राफी के लिए Y33T में ट्रिपल-कैमरा सेटअप है। इसमें 50MP का मुख्य कैमरा सेंसर है जो दिन और रात में स्पष्ट तस्वीरें लेता है। रात के फोटोग्राफी प्रेमियों के लिए, रियर कैमरे में शोर कम करने वाली तकनीक के साथ सुपर नाइट एल्गोरिथम की सुविधा है जो एक ही फ्रेम में कई फ्रेम को जोड़ती है, इस प्रकार आपको कम रोशनी की स्थिति में भी प्रो-लेवल शॉट्स लेने में मदद करती है। वहीं, स्मार्टफोन में 16MP का सेल्फी कैमरा है।











