
फोन अंडर 7000 ढूंढ रहे हैं तो यहां आपको साल 2025 में मार्केट में उपलब्ध बेस्ट बजट फ्रेंडली मोबाइल फोन के ऑप्शन्स मिलेंगे। ये सस्ते फोन न सिर्फ कम रेट के हैं बल्कि इनके फीचर्स भी शानदार हैं। 7 हजार रुपये से कम कीमत वाले मोबाइल, उनके प्राइस व स्पेसिफिकेशन्स डिटेल्स के साथ आप आगे देख सकते हैं। बताते चलें कि जैसे ही कोई नया फोन 7 हजार के बजट में लॉन्च होगा, उसकी जानकारी भी इस लेख में सबसे ऊपर अपडेट कर दी जाएगी।
itel Zeno 10
आइटेल ज़ेनो 10 का प्राइस
- 3GB RAM + 64GB Storage = ₹5,999
- 4GB RAM + 64GB Storage = ₹6,499
itel Zeno 10 को शॉपिंग साइट अमेजन पर खरीदा जा सकता है जो Opal Purple और Phantom Crystal कलर में मिलेगा। फोन की पूरी जानकारी के लिए क्लिक करें : itel Zeno 10
itel Zeno 10 की स्पेसिफिकेशन्स
- 6.6″ HD+ IPS Screen
- Unisoc T603 Processor
- 8MP AI Rear Camera
- 5MP Front Camera
- 10W 5,000mAh Battery
डिस्प्ले : आइटेल ज़ेनो 10 स्मार्टफोन को 720 x 1612 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.66-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली स्क्रीन है जो आइपीएस पैनल पर बनी है तथा 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट प्रदान करती है। इस स्क्रीन पर डायनामिक बार फीचर भी मिलता है जो नोटिफिकेशन इत्यादि नॉच को एक्सपेंड कर देती है।
प्रोसेसर : itel Zeno 10 मोबाइल फोन को एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर लॉन्च किया गया है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में यूनिसोक टी603 ऑक्टाकोर प्रोसेसर मिलता है जो 1.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।
मेमोरी : यह मोबाइल Memory Fusion टेक्नोलॉजी से लैस है। इसके चलते फोन के 3जीबी रैम वेरिएंट में 5जीबी वचुर्अल रैम जोड़ी जा सकती है जो इसे 8GB RAM (3जीबी + 5जीबी) की ताकत देती है। इसी तरह 4जीबी रैम वेरिएंट में 8जीबी वचुर्अल रैम ऐड करके इसे 12GB RAM (4जीबी + 8जीबी) की पावर प्रदान की जा सकती है।
कैमरा : फोटोग्राफी के लिए आइटेल ज़ेनो 10 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 8 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस सस्ते मोबाइल में 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है।
बैटरी : पावर बैकअप के लिए लो बजट स्मार्टफोन itel Zeno 10 को तगड़ी 5,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस मोबाइल में 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मौजूद है।
Moto G05
मोटो जी05 का प्राइस
- 4GB RAM + 64GB Storage = ₹6,999
Moto G05 सिंगल वेरिएंट में ही लाया गया है जिसे शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। यह मोबाइल वेगन लेदर फिनिश वाले प्लम रेड और फारेस्ट ग्रीन कलर में मिलेगा। सस्ते मोबाइल मोबाइल की पूरी जानकारी पढ़ने के लिए क्लिक करें : Moto G05
मोटो जी05 की स्पेसिफिकेशन्स
- 6.67″ HD+ 90Hz Screen
- MediaTek Helio G81 Extreme
- 18W 5,200mAh Battery
- 50MP Back Camera
- 8MP Front Camera
डिस्प्ले : मोटो जी05 में 90Hz रिफ्रेश रेट, 1000 निट्स ब्राइटनेस, गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन और वाटर टच तकनीक के साथ 6.67-इंच HD+ डिस्प्ले है।
प्रोसेसर : यह स्मार्टफोन Android 15 पर लॉन्च हुआ है जो दो साल के सिक्योरिटी अपडेट के साथ आया है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में मीडियाटेक का हीलियो जी81 एक्स्ट्रीम 8 कोर प्रोसेसर के साथ आता है।
कैमरा : मोटो जी05 में 50MP का प्राइमरी कैमरा है जिसमें पोर्ट्रेट मोड और ऑटो नाइट विजन जैसे फीचर्स हैं। सेल्फी के लिए आपको Moto G05 के साथ 8MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।
बैटरी : Moto G05 में पावर बैकअप के लिए तगड़ी 5,200एमएएच बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद यह फोन दो दिन तक चल सकता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए 18वॉट फास्ट चार्जिंग दी गई है।
अन्य फीचर्स : मोटो जी05 के साथ आपको IP52 धूल और पानी से सुरक्षा, डॉल्बी एटमॉस के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर, हाई-रेज साउंड और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलता है।
itel A80
आइटेल ए80 का प्राइस
- 4GB RAM + 128GB Storage – ₹6,999
इस सस्ते आइटेल स्मार्टफोन को Sandstone Black, Glacier White और Wave Blue कलर में खरीदा जा सकता है। यह मोबाइल भी सिंगल मेमोरी वेरिएंट में आया है जिसमें 4जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी गई है। फोन की पूरी जानकारी पढ़ें : itel A80
आइटेल ए80 की स्पेसिफिकेशन्स
- 6.67″ 120Hz IPS Screen
- Unisoc T603 Processor
- Android 14 Go
- 50MP Rear Camera
- 8MP Front Camera
- 10W 5,000mAh Battery
स्क्रीन : आइटेल ए80 स्मार्टफोन 720 x 1600 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की एचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन है जो आइपीएस पैनल पर बनी है तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है।
प्रोसेसर : प्रोसेसिंग के लिए इस लो बजट स्मार्टफोन में यूनिसोक टी603 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 1.6गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह 12नैनोमीटर आर्क्टिेक्चर पर बना मोबाइल चिपसेट है जो सस्ते मोबाइल्स फोंस के लिए बेस्ट माना जाता है।
ओएस : itel A80 एंड्रॉयड 14 ‘गो’ एडिशन पर लॉन्च हुआ है। Android Go होने के चलते इस फोन में गूगल गो ऐप्स को इंस्टाल किया जा सकेगा जो कम स्टोरेज घेरती हैं तथा इंटरनेट और बैटरी की खपत भी कम ही करती हैं। ये ऐप्स हल्के प्रोसेसर पर भी स्मूथ काम करने में सक्षम हैं।
कैमरा : फोटोग्राफी के लिए यह मोबाइल फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/ अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल एचडीआर लेंस दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोबाइल 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
बैटरी : पावर बैकअप के लिए itel A80 स्मार्टफोन को तगड़ी 5,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल फोन में 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलती है।
अन्य : आइटेल ए80 स्मार्टफोन IP54 रेटिड है जो इसे पानी की छींटों व धूल से सुरक्षित रखता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साउट माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही फेस अनलॉक फीचर भी मिलता है। कंपनी इस फोन के साथ 3 साल का लैग-फ्री फ्यूएंसी एक्सपीरियंस देने का दावा करती है।
Redmi A3
रेडमी ए3 का प्राइस
- 3GB RAM + 64GB Storage = ₹7,299
- 4GB RAM + 128GB Storage = ₹8,299
- 6GB RAM + 128GB Storage = ₹9,299
यह सस्ता रेडमी फोन Olive Green, Lake Blue और Midnight Black कलर में खरीदा जा सकता है। इसे परचेज करने के लिए तथा मोबाइल ऑफर्स की जानकारी व फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी अन्य डिटेल्स के लिए यहां पढ़ें : Redmi A3
रेडमी ए3 की स्पेसिफिकेशन्स
- 6.71″ HD+ 90Hz Screen
- MediaTek Helio G35
- Android 13 Go Edition
- 10W 5,000mAh Battery
- 8MP Back + 5MP Front Camera
डिसप्ले: यह रेडमी फोन 1650 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.71 इंच की एचडी+ स्क्रीन सपोर्ट करता है। डिस्प्ले आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। स्क्रीन को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन प्राप्त है।
परफॉर्मेंस: Redmi A3 एंडरॉयड 13 ‘गो’ एडिशन पर लॉन्च हुआ है जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले मीडियाटेक हीलियो जी36 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर रन करता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें आईएमजी पावरवीआर जीई8320 जीपीयू मौजूद है। इसमें 1टीबी का मैमोरी कार्ड लगाया जा सकता है।
कैमरा: फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। इसमें एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल मेन सेंसर तथा एक सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। वहीं वीडियो कॉलिंग व सेल्फी के लिए यह 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
बैटरी: पावर बैकअप के लिए फोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है। इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मौजूद है।
कनेक्टिविटी: Redmi A3 3.5mm Jack, FM Radio, Dual 4G LTE, Bluetooth 5.0 और Side Fingerprint sensor जैसे फीचर्स मिलते हैं।
LAVA O2
लावा ओ2 का प्राइस
- 8GB RAM + 128GB Storage = ₹7,999
7 हजार के बजट वाला यह लावा मोबाइल Majestic Purple और Imperial Green कलर में कंपनी वेबसाइट व शॉपिंग साइट अमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। लावा ओ2 पर चल रही स्कीम तथा इस फोन की विस्तृत जानकारी आगे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं : LAVA O2
लावा ओ2 की स्पेसिफिकेशन्स
- 6.5″ HD+ 90Hz Screen
- Unisoc T616 Processor
- 8GB Virtual RAM
- 18W 5,000mAh Battery
- 50MP Back + 8MP Front Camera
डिस्प्ले: लावा ओ2 में 720 x 1600 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ दी गई है। पंच-होल स्टाइल वाली यह स्क्रीन 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है तथा 269 पिक्सल डेंसिटी सपोर्ट करती है।
परफॉर्मेंस: Lava O2 फोन एंड्रॉयड 13 पर लॉन्च हुआ है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें यूनिसोक टी616 चिपसेट का उपयोग किया है। यह मोबाइल चिपसेट 280K AnTuTu Score प्राप्त कर चुका है जो इसे बजट में फास्ट साबित करता है। बता दें कि लावा ओ2 में 8जीबी वचुर्अल रैम भी दी गई है जो इसे 16जीबी रैम की ताकत प्रदान करती है।
कैमरा: फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप लगा है जिसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर तथा सेकेंडरी एआई लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए यह लावा मोबाइल 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
बैटरी: पावर बैकअप के लिए Lava O2 को 5,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। वहीं इस बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक का उपयोग किया है।
अन्य फीचर्स: लावा ओएस में 3.5mm Jack, FM Radio, Dual 4G LTE, Bluetooth और Face Unlock जैसे फीचर्स मिल जाते हैं।
POCO C61
पोको सी61 का प्राइस
- 4GB RAM + 64GB Storage = ₹7,499
- 6GB RAM + 128GB Storage = ₹8,499
लो बजट पोको स्मार्टफोन Ethereal Blue, Diamond Dust Black और Mystical Green कलर में परचेज किया जा सकता है। पोको सी61 ऑफर्स, फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की पूरी जानकारी पढ़ने के लिए आगे क्लिक करें : POCO C61
पोको सी61 की स्पेसिफिकेशन्स
- 6.71″ HD+ 90Hz Screen
- MediaTek Helio G36
- Android 14 OS
- 10W 5,000mAh Battery
- 8MP Back + 5MP Front Camera
डिस्प्ले: पोको सी61 स्मार्टफोन 1650 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.71 इंच की एचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी यह स्क्रीन 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है तथा 180हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट और 500निट्स ब्राइटनेस जैसे फीचर्स के साथ गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन सपोर्ट करती है।
परफॉर्मेंस: POCO C61 एंडरॉयड 14 पर लॉन्च हुआ है। प्रोसेसिंग के लिए यह मोबाइल मीडियाटेक हीलियो जी36 ऑक्टा कोर प्रोसेसर सपोर्ट करता है जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें आईएमजी पावरवीआर मौजूद है।
कैमरा: फोटोग्राफी के लिए यह फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी खींचने व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है।
बैटरी: पावर बैकअप के लिए यह पोको स्मार्टफोन 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। बैटरी चार्जिंग के लिए फोन में 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है जिसका इस्तेमाल यूएसबी टाईप सी पोर्ट के जरिये किया जा सकता है।
अन्य फीचर्स: सस्ते पोको सी61 स्मार्टफोन में 3.5mm Jack, FM Radio, Dual 4G LTE, Bluetooth 5.3, WiFi 5 और Side Fingerprint मिलता है।
Moto G04
मोटो जी04 का प्राइस
- 4GB RAM + 64GB Storage = ₹7,999
- 8GB RAM + 128GB Storage = ₹8,999
मोटो जी04 मोबाइल फोन Concord black, Sea green, Satin Blue और Sunrise orange कलर में सेल के लिए उपलब्ध है। फोन की पूरी जानकारी तथा इसकी खरीद पर मिल रहे ऑफर्स यहां क्लिक कर जानें जा सकते हैं : Moto G04
मोटो जी04 की स्पेसिफिकेशन्स
- 6.6″ HD+ 90Hz Screen
- Unisoc T606 Processor
- 8GB RAM Booster
- 10W 5,000mAh Battery
- 16MP Back + 5MP Front Camera
डिस्प्ले: मोटो जी04 को 1612 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.6 इंच की एचडी+ पंच-होल स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है तथा 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। इसपर 269पीपीआई भी मिलता है।
परफॉर्मेंस: Moto G04 स्मार्टफोन यूनिसोक टी606 ऑक्टाकोर प्रोसेसर से लैस है जो 1.6गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें माली-जी57 जीपीयू मिलता है। यह मोबाइल एंड्रॉयड 14 ओएस आधारित माययूएक्स पर चलता है। फोन में 8जीबी रैम बूस्ट टेक्नोलॉजी भी मौजूद है।
कैमरा: फोटोग्राफी के लिए बैक और फ्रंट दोनों पैनल्स पर सिंगल कैमरा सेंसर दिया गया है। फोन एलईडी फ्लैश से लैस 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी खींचने, रील्स बनाने तथा वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है।
बैटरी: पावर बैकअप के लिए मोटो जी04 में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। इस बड़ी बैटरी के साथ ही फोन में 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक भी मौजूद है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने के बाद यह बैटरी 40 घंटे से भी ज्यादा का बैकअप देने की क्षमता रखती है।
अन्य फीचर्स: यह मोटोरोला स्मार्टफोन FM Radio, Face Unlock, Side Fingerprint, IP52 Splash Proof, Dolby Atmos Speaker, 3.5mm Jack, Bluetooth 5.0 और 5GHz Wi-Fi सपोर्ट करता है।
Redmi 13C
रेडमी 13सी का प्राइस
- 4GB RAM + 128GB Storage = ₹7,799
- 6GB RAM + 128GB Storage = ₹8,799
- 8GB RAM + 256GB Storage = ₹10,099
कम कीमत वाला यह रेडमी मोबाइल Stardust Black, Starfrost White और Starshine Green कलर में पाया जा सकता है। 7 हजार की रेंज वाले रेडमी 13 के ऑफर्स, फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की पूरी जानकारी आगे क्लिक कर पढ़ें : Redmi 13C
रेडमी 13सी की स्पेसिफिकेशन्स
- 6.74″ HD+ 90Hz Screen
- MediaTek Helio G85
- 8GB Virtual RAM
- 18W 5,000mAh Battery
- 50MP Back + 5MP Front Camera
डिस्प्ले: रेडमी 13सी 6.74 इंच की एचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच स्क्रीन पर बना है। यह फोन डिस्प्ले 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है तथा 60निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इस मोबाइल की मोटाई 8.09एमएम और वजन 192ग्राम है।
परफॉर्मेंस: यह सस्ता रेडमी फोन एंड्रॉयड 13 पर चलता है। इसमें 12नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक हीलियो जी85 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। यह स्मार्टफोन 8जीबी वचुर्अल रैम तकनीक से लैस है।
कैमरा: Redmi 13C के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस तथा एक एआई सेंसर मौजूद है। सेल्फी खींचने और रील्स बनाने के लिए यह रेडमी फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
बैटरी: पावर बैकअप के लिए रेडमी 13सी स्मार्टफोन 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। चार्जिंग तकनीक की बात करें तो इसे 18वॉट फास्ट चार्जिंग से लैस किया गया है।
अन्य फीचर्स: फोन में Side fingerprint sensor सहित Al face unlock भी मिलता है। वहीं 3.5mm jack, 5GHz Wi-Fi, Bluetooth 5.3, FM radio जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।





























