9 मार्च को इंडिया में Xiaomi का मेगा ईवेंट! लॉन्च होंगे 108MP Camera और 67W Charging वाले नए Redmi Phone

Xiaomi सब-ब्रांड Redmi पिछले कुछ दिनों से अपने सोशल मीडिया चैनल्स पर कंपनी की आने वाली रेडमी नोट 11 प्रो सीरीज़ को टीज़ कर रहा था। वहीं आज अपने फैंस का इंतजार खत्म करते हुए कंपनी ने सीरीज़ के लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया है। शाओमी ने घोषणा कर दी है कि 5जी फोंस से लैस यह Note Pro Series आने वाली 9 मार्च को इंडिया में पेश कर दी जाएगी। इस सीरीज़ के तहत 9th March 2022 को Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro Plus 5G Phone लॉन्च होंगे।
Redmi Note 11 Pro India Launch
शाओमी इंडिया ने लॉन्च डेट अनाउंस करते हुए बताया है कि कंपनी आने वाली 9 मार्च को भारत में एक बड़े ईवेंट का आयोजन करेगी और इसी ईवेंट के मंच से Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro Plus 5G फोन मार्केट में उतारे जाएंगे। यह लॉन्च ईवेंट 9 मार्च की दोपहर 12 बजे शुरू होगा जिसके कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाईव दिखाया जाएगा। लॉन्च डिटेल्स बताने के साथ ही कंपनी ने खुलासा कर दिया है कि यह सीरीज़ 67W Charging, 108MP Camera और 120Hz Display की ताकत से लैस होगी।
T̵h̵e̵ ̵b̵e̵s̵t̵ ̵R̵e̵d̵m̵i̵ ̵N̵o̵t̵e̵ ̵
The best Redmi Note is about to get a ????? ??? ??????! #BestGetsBetterGear up for the MEGA launch of #RedmiNote11Pro and #RedmiNote11ProPlus5G, coming your way on 9th March 2022 at 12 noon.
?https://t.co/8jSoTpMX2Z pic.twitter.com/sEFVYONQwm
— Redmi India (@RedmiIndia) February 25, 2022
Redmi Note 11 Pro की स्पेसिफिकेशन्स
ग्लोबल मार्केट में मौजूद रेडमी नोट 11 प्रो 5जी की बात करें तो यह फोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 6.67 इंच की एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 360हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है जो आईपी53 रेटिड है तथा कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड है। एंडरॉयड 11 आधारित मीयूआई 13 के साथ यह फोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट पर रन करता है। हो सकता है कि इंडिया में भी इसी चिपसेट के साथ फोन लॉन्च किया जाए।
फोटोग्राफी के लिए Redmi Note 11 Pro 5G फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। बैक पैनल पर 108 मेगापिक्सल वाला सैमसंग आईएसओसेल एचएम2 सेंसर दिया गया है जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर भी मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Redmi Note 11 Pro डुअल सिम सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक और बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं साथ ही यह फेस अनलॉक तकनीक से भी लैस है। पावर बैकअप के लिए इस रेडमी फोन में 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है जो 67वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है। इंडिया में फोन किन स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च होगा इसका खुलासा 9 मार्च को ही हो पाएगा।