
अप्रैल 2023 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन: भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में कंपनियों के बीच जबरदस्त टक्कर है। कंपनियां ग्राहकों के लिए हर महीने नए-नए फीचर्स और पहले से अपग्रेड स्मार्टफोन लॉन्च करते हैं। जैसा कि मार्च का महीना खत्म होने को है और अप्रैल 2023 में कई स्मार्टफोन कंपनियां अलग-अलग बजट सेगमेंट में अपने अपने फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं। अगर आप भी नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहें तो हम आपको अप्रैल 2023 में लॉन्च होने वाले सभी स्मार्टफोन के बारे में जानकारी दे रहे हैं ताकि आप लेटेस्ट फीचर्स और टेक्नोलॉजी वाला स्मार्टफोन खरीद पाएं।
अप्रैल में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन
- OnePlus Nord CE 3 Lite 5G
- Asus ROG Phone 7
- Samsung Galaxy M54 5G
- Poco F5 सीरीज
- Vivo X90 सीरीज
OnePlus Nord CE 3 Lite 5G
लॉन्च डेट – 4 अप्रैल
कीमत – 21,999 रुपये (संभावित)

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G स्मार्टफोन भारत में 4 अप्रैल को लॉन्च होने वाला है। यह स्मार्टफोन कंपनी के पिछले साल लॉन्च किए Nord CE 2 Lite का अपग्रेड वर्जन है। लीक रिपोर्ट्स की माने तो वनप्लस का यह फोन 21,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही वनप्लस का Nord CE 3 Lite स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.7-इंच का LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि यह फोन क्वालकॉम के Snapdragon 695 प्रोसेसर के साथ मार्केट में एंट्री कर सकता है। यह भी पढ़ें : 21,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हो सकता है OnePlus Nord CE 3 Lite 5G
Asus ROG Phone 7
लॉन्च डेट – 13 अप्रैल
कीमत – 70,000 रुपये (संभावित)

आसुस का गेमिंग फोन ROG Phone 7 भारत में 13 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के दमदार Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर और 16GB तक रैम के साथ पेश किया जाएगा। इस फोन में गेमर्स के लिए आइकॉनिक एयर ट्रिगर्स दिए गए हैं जो गेमिंग एक्सपीरियंस को कई गुना बढ़ा देते हैं। इसके साथ ही आसुस के इस फोन में 165Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ फोन में 6,000mAh की बैटरी मिलती है।
Samsung Galaxy M54 5G
लॉन्च – अप्रैल 2023
कीमत – 35,000 रुपये (संभावित)

Samsung Galaxy M54 5G स्मार्टफोन को लेकर खबर है कि यह भारत में अप्रैल महीने में दस्तक दे सकता है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन सुपर एमोलेड प्लस डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इसके साथ ही लीक रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस फोन को सैमसंग के Exynis 1380 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 108MP का हो सकता है। इसके साथ ही 6,000mAh की बैटरी और 25W फास्ट चार्ज सपोर्ट मिल सकता है। इस फोन को भारत में रुपये की कीमत में उतारा जा सकता है।
Poco F5 5G सीरीज
लॉन्च डेट – 6 अप्रैल (संभावित)
कीमत – 30 हजारु रुपये से शुरू (संभावित)

Poco F5 5G सीरीज को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि ये स्मार्टफोन भारत में 6 अप्रैल को लॉन्च किए जा सकते हैं। इस सीरीज का Poco F5 5G भारत में क्वालकॉम के लेटेस्ट Snapdragon 7+ Gen 2 प्रोसेसर के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन होगा। वहीं प्रो वेरिएंट Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हो सकता है। कीमत की बात करें तो Poco F5 को 30 हजार रुपये की शुरुआती कीमत में मार्केट में उतारा जा सकता है। यह भी पढ़ें : POCO F5 5G हो रहा है लॉन्च के लिए तैयार, मिल सकती है इस रेडमी फोन जैसी स्पेसिफिकेशन्स
Vivo X90 सीरीज
लॉन्च – 2023
कीमत – 60,000 रुपये (संभावित)

Vivo X90 सीरीज भी भारत में जल्द ही एंट्री कर सकती है। फिलहाल यह कंफर्म नहीं कि कंपनी भारत में इस सीरीज कितने फोन लॉन्च करेगा। वीनों चीन में तीन स्मार्टफोन Vivo X90, X90 Pro और X90 Pro+ और ग्लोबल मार्केट में सिर्फ दो ही फोन लॉन्च किए हैं। इस सीरीज X90 और X90 Pro स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9200 प्रोसेसर के साथ पेश किए गए हैं। इसके साथ X90 Pro Plus में कंपनी ने क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया है। इस सीरीज के सभी फोन में Zeiss लेंस का सपोर्ट दिया है। इसके साथ कैमरा को Zeiss कलर साइंस ने ट्यून किया है। वीवो ने फिलहाल इंडिया लॉन्च को लेकर तारीख का ऐलान नहीं किया है।





















