
अगस्त माह की शुरूआत में ही लेनोवो ने के8 नोट स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया था। स्पेसिफिकेशन, फीचर और कीमत के लिहाज से इसे बेहद ही शानदार फोन माना जा रहा है। यह फोन पहली बार कल सेल के लिए उपलब्ध होगा। ऐसे में कई उपभोक्ता हैं जो इसे लेने का मन बना रहे होंगे लेकिन उनके मन में सवाल होगा कि इस फोन को कब कहां और कैसे खरीद सकते हैं? तो चलिए आपके इन्हीं सवालों का जवाब हमने आगे दिया है।
21 अगस्त को लॉन्च होगा शाओमी का सस्ता और दमदार फोन रेडमी नोट 5ए
लेनोवो के8 नोट 2 वेरिएंट में पेश किया गया है। 3जीबी रैम के साथ 32जीबी मैमोरी और 4जीबी रैम के साथ 64जीबी मैमोरी। इन दोनों वेरिएंट की कीमत क्रमश: 12,999 रुपये तथा 13,999 रुपये है जो कल से सेल के लिए उपलब्ध होगा।

लेनोवो के8 नोट का यह फोन सेल के लिए एक्सक्लूसिवली ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध होगा। कल दोपहर 12 बजे से फोन की सेल शुरू होगी जो स्टॉक उपलब्ध रहने तक चलेगी। कंपनी ने अभी से ही नोटिफिकेशन का आॅप्शन दिया है। आप चाहें तो नोटिफाई मी कर सकते हैं। इससे फोन जब भी सेल पर जाएगा आपको नोटिफिकेशन मिल जाएगा।
5,000एचएएच बैटरी और डुअल कैमरे के साथ असूस ने उतारा ज़ेनफोन जूम एस
के8 नोट के साथ आईडिया यूजर को 56 दिनों के लिए 64जीबी 4जी इंटरनेट डाटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। इसके साथ ही मोटोरोला के स्पोर्टस हैडफोन महज़ 699 रुपये की कीमत पर के8 नोट के साथ सेल के लिए उपलब्ध होंगे।
वहीं अमेज़न की ओर से किंडल बुक्स के लिए 300 रुपये का क्रेडिट भी दिया जा रहा है। लेनोवो के इस पावरफुल फोन की फुल स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स को “के8 नोट” पर क्लिक कर जान सकते हैं तथा अमेज़न इंडिया की इस एक्सक्लूविस सेल से यह स्मार्टफोन पाने के लिए (यहां क्लिक करें)





















