
लंबे इंतजार के बाद आज वह दिन आ ही गया है जिसका लगभग हरेक इंडियन टेलीकॉम यूजर को इंतजार था। अपनी टेलीकॉम सेवाओं से वॉयस कॉल तथा इंटरनेट सेवाओं को बदलने के बाद 0 रुपये वाले जियोफोन को पेश कर रिलायंस जियो ने मोबाईल फोन में भी बदलाव ला दिया है। यह फोन आज शाम 5:30 बजे से प्रीबुकिंग के लिए उपलब्ध हो गया है लेकिन देशभर से इस फोन को चाहने वालो की इतनी बड़ी तादार एक साथ उमड़ी है कि जियो की वेबसाइट ही बंद हो गई है।

जी हां जियोफोन की प्रीबुकिंग आज शाम साढ़े पांच बजे से शुरू हुई थी। और जैसे देश के हर कोनें में बैठे लोगों का इसी का इंतजार था। जियोफोन को पाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ेगी यह तो पता था लेकिन इतनी बड़ी तादद होगी इसका अंदाजा खुद मुकेश अंबानी को भी नही रहा होगा। और नतीजतन रिलायंस जियो की वेबसाइट ठप्प पड़ गई है।
जियो फोन को ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर दिया जा रहा है। इसकी बुकिंग 500 रुपये के भुगतान करने पर हो रही है। और जैसे ही इस फोन की बुकिंग शुरू हुई जियो की वेबसाइट ही क्रैश हो गई। खबर लिखे जाने तक 5 बजकर 50 मिनट का वक्त है और जियो की वेबसाइट बंद है। इससे ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि जियोफोन का क्रेज किस कदर लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है।
जियोफोन की प्रीबुकिंग के लिए कंपनी की वेबसाइट पर जाने के लिए (यहां क्लिक करें)





















