
पिछले माह जुलाई में एलजी ने अपने क्यू सीरीज में 3 फोन को पेश किया था। इन फोन को कंपनी ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लॉन्च किया था लेकिन इनमेंं से एक मॉडल इसी माह से भारत में सेल के लिए उपलब्ध हो गया। एलजी का क्यू6 मॉडल सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं खास जानकारी यह है कि अब जल्द ही दूसरा मॉडल भी इंडिया में आने वाला है। इस बारे में मुंबई के एक रिटेलर ने जानकारी दी है।
महेश टेलीकॉम ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक फोटो ट्विट किया है जिसमें इस बात की जानकारी दी गई है कि जल्द ही एलजी क्यू6प्लस मॉडल भारत में सेल के लिए उपलब्ध होने वाला है। वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि यह फोन आॅफलाइन स्टोर पर आएगा। एलजी का क्यू6 सीरीज कम कीमत में फुलवीजन डिसप्ले के लिए जाना जाता है और हाल में लॉन्च क्यू6 मॉडल को लोगों ने काफी पसंद भी किया है। वहीं एलजी क्यू6 प्लस को लेकर भी यही आशा है। हालांकि स्पेसिफिकेशन के मामले में एलजी क्यू6प्लस, क्यू6 की अपेक्षा कहीं ज्यादा बेहतर है।
coming soon #Offline pic.twitter.com/0fjegMUJF1
— Mahesh Telecom (@MAHESHTELECOM) August 26, 2017
आॅनर वी9 मिनी की जानकारी हुई लीक, देखें कैसा होगा यह फोन
फोन के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो एलजी क्यू6प्लस में आपको 5.5-इंच की फुलवीज स्क्रीन मिलेगी। कंपनी ने एफएचडी+ स्क्रीन का उपयोग किया है जो 2160×1080 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ उपलब्ध है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट पर पेश किया गया है। इसमें 1.4गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर मिलेगा जो एक्स9 एलटीई मोडम के साथ उपलब्ध है। एलजी क्यू6प्लस में आपको 4ंजीबी रैम के साथ 64जीबी की मैमोरी दी गई है। इसके साथ ही फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है।
एक्सक्लूसिव: देखें जियो फोन का रिटेल बॉक्स
फोटोग्राफी के लिए एलजी के इस फोन में 3-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेकेंडरी कैमरा 5-मेगापिक्सल का है। डाटा व कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी और वाईफाई के साथ ब्लूटूथ 4.1 मिलेगा। वहीं पावर बैकअप के लिए 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।





















