
शाओमी अपने स्मार्ट प्रोडक्ट्स के लिए दुनियाभर में तेजी से मशहूर होती जा रही है। इस चीनी कंपनी ने बॉलीवुड स्टार ऋृतिक रोशन की कंपनी एचआरएक्स से हाथ मिलाते हुए आज भारत में अपना स्मार्ट बैंड ‘मी बैंड 2’ लॉन्च कर दिया है। शाओमी मी बैंड 2 की कीमत सिर्फ 1,299 रुपये रखी गई है तथा 18 सितंबर से इसे मी डॉट कॉम और मी होम से तथा 20 सितंबर से फ्लिपकार्ट, अमेज़न व मिंत्रा पर से खरीदा जा सकेगा।
लॉन्च हुआ विश्व का पहला फिज़िट स्पीनर वाला मोबाइल फोन, कीमत इतनी कम की आप सोच भी नहीं सकते
मी बैंड 2 फोन में आई कॉल, मैसेज व अन्य नोटिफिकेशन्स की जानकारी देने के साथ ही फोन के पास जाते ही डिवाईस को अपने आप अनलॉक करता है। वहीं फिटनेस के लिए यह बैंड चले गए कदमों के साथ ही बर्न की गई कैलोरी तथा किए गए वर्कआउट की जानकारी देता है। इसके अलावा लगातार काम करने पर यूजर को अलर्ट करता है कि कब उन्हें चलना चाहिए तथा कब पानी पीना चाहिए।

मी बैंड 2 की बात करें तो इसमें ओएलईडी डिसप्ले दी गई है तथा इसका बैक पैनल फिंगरप्रिंट्स व स्क्रैच को दूर रखने में सक्षम है। यह बैंड आईपी67 रेटिड है, जो इसे वॉटर व डस्ट प्रूफ बनाता है। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 4.0 मौजूद है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज होने पर बैंड 23 दिनों तक काम करने की क्षमता रखता है।
रेडमी 4 से भी कम कीमत पर लॉन्च हुआ 4,000एमएएच बैटरी वाला यह फोन
लगे हाथ आपको यह भी बता दें कि मी बैंड 2 विश्वभर में 3.5मिलीयन यूनिट्स बेच चुका है। देखना यह होगा कि भारत में स्मार्टफोन बाजार में अपनी छाप छोड़ने के बाद शाओमी के मी बैंड 2 जैसे फिटनेट वियरेबल प्रोडक्ट्स को देश की जनता कितना पसंद करती है।





















