असूस ने पेश किया अपना पहला फुलस्क्रीन डिसप्ले वाला बेज़ल लेस फोन

Join Us icon

ताईवानी स्मार्टफोन कंपनी असूस ने कल अपनी फ्लैगशिप के तहत एक और नया स्मार्टफोन अनाउंस कर दिया है। असूस की ओर से पेगसस 4एस अंर्तराष्ट्रीय बाजार में पेश किया गया है। यह स्मार्टफोन कंपनी का पहला फोन है जो फुल स्क्रीन डिसप्ले पर प्रस्तुत ​हुआ है। कंपनी की ओर से फिलहाल इस फोन की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है तथा यह आने वाले दिनों में विभिन्न बाजारों में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

व्हाट्सऐप सर्वर हुआ डाउन, चैटिंग पर लगा ब्रेक

असूस पेगसस 4एस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो जैसा कि हमनें बताया यह कंपनी का पहला फोन है जो फुल स्क्रीन डिसप्ले पर पेश हुआ है। इस फोन में 18:9 बॉडी रेशियो वाली 5.7-इंच की फुलएचडी डिसप्ले दी गई है। स्क्रीन का रेज्ल्यूशन 1440×720 पिक्सल है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्ट की गई है। फोन में​ बिना ऐज़ की कर्व्ड डिसप्ले दी गई है।

asus-pegasus-4s

कंपनी की ओर से इस फोन को एंडरॉयड ओएस पर पेश किया गया है जो उम्मीद है कि बाजार में लेटेस्ट वर्ज़न के साथ ही लॉन्च होगा। इसके साथ ही पेगसस 4एस 1.5गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750टी पर रन करता है। असूस ने इस फोन को 3जीबी रैम/ 32जीबी मैमोरी और 4जीबी रैम/ 64जीबी मैमोरी के दो वेरिएंट में पेश किया है।

व्हाट्सऐप को टक्कर देने पेटीएम लाया नया फीचर, पैसे ट्रांसफर के साथ अब चैटिंग भी होगी

फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 16-मेगापिक्सल और 8-मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे दिए गए हैं वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स और फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही इस फोन में 4,030एमएएच की बैटरी दी गई है।