100वॉट सुपरवूक चार्जिंग के साथ आ सकता है Realme GT Neo 6 SE, 3सी साइट पर हुआ लिस्ट

Join Us icon
Highlights

  • Realme GT Neo 6 SE मार्च के अंत या अप्रैल में लॉन्च हो सकता है।
  • इसमें 100W वायर्ड SUPERVOOC चार्जिंग तकनीक दी जा सकती है।
  • यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 चिपसेट से लैस रखा जा सकता है।

रियलमी अपनी जीटी नियो सीरीज का नया एसई स्मार्टफोन लाने की तैयारी में है। जिसे Realme GT Neo 6 SE नाम से सबसे पहले चीन में लाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि यह मार्च के अंत या अप्रैल में लॉन्च हो सकता है। वहीं, पेश होने से पहले फोन को 3सी सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। यहां इसके फीचर्स के बारे में अहम जानकारी सामने आई है। आइए, आगे ताजा लिस्टिंग की पूरी डिटेल जानते हैं।

Realme GT Neo 6 SE 3सी लिस्टिंग

  • रियलमी का नया डिवाइस RMX3850 मॉडल नंबर के साथ 3सी सर्टिफिकेशन प्लेटफार्म पर देखा गया है। जिसे Realme GT Neo 6 SE माना जा रहा है।
  • नया फोन लिस्टिंग में चार्जिंग के लिए मॉडल नंबर VCBAOBCH के साथ SUPERVOOC चार्जर वाला बताया गया है। इससे लग रहा है कि इसमें 100W वायर्ड चार्जिंग तकनीक दी जा सकती है।
  • 3सी प्लेटफार्म पर चार्जिंग और 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट के अलावा डिवाइस के किसी और स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं मिली है।
  • उम्मीद की जा सकती है कि इस साइट पर आने के बाद ब्रांड जल्द कोई ऐलान कर सकता है।

Realme GT Neo 6 SE 3C Listing

Realme GT Neo 6 SE डिजाइन (लीक)

Realme GT Neo 6 SE फोन को कुछ दिन पहले ही टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने एक स्कीमैटिक्स डिजाइन इमेज शेयर किया था। फोटो में यह फोन अपने पूर्व के मॉडल नियो 5 एसई से मिलता-जुलता दिखाई दिया है। डीसीएस ने बताया है कि फोन हल्का और पतला हो सकता है। इसमें ट्रिपल कैमरा यूनिट और LED फ्लैश के लिए जगह देखने को मिली थी। इसके अलावा पावर और वॉल्यूम बटन राइट साइड पर थे।

Realme GT Neo 6 SE के स्पेसिफिकेशंस (लीक)

  • लीक के अनुसार फोन Realme GT Neo 6 SE में परफॉरमेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 चिपसेट मिलने की बात सामने आई है।
  • मोबाइल में शानदार स्क्रीन एक्सपीरियंस के लिए 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है।
  • बैटरी के मामले में यह मोबाइल 5500mAh की बैटरी और शानदार 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस हो सकता है।
  • कैमरा फीचर्स की बात करें तो मोबाइल के रेंडर में ट्रिपल कैमरा देखा गया था। हालांकि इसके लेंस की जानकारी अभी नहीं मिली है।



Best Competitors

See All Competitors

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here