5,000एमएएच बैटरी से लैस बेज़ल लेस स्मार्टफोन जियोनी एम7 पावर लॉन्च

Join Us icon

स्मार्टफोन कंपनी जियोनी के सिंतबर माह में अपना पहला बेज़ल लेस स्मार्टफोन एम7 पावर चीन में पेश किया था। शानदार डिजाईन और दमदार बैटरी वाले इस फोन को अब कंपनी ने भारत में लॉन्च कर दिया है। जियोनी एम7 पावर को 16,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है जो आॅनलाईन व आॅफलाईन दोनों प्लेटफार्म पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

बेहद सस्ते फीचर फोन के बाद जियो ला रहा है सस्ता स्मार्टफोन: रिपोर्ट

​फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो जियोनी एम7 पावर को 18:9 बॉडी रेशियो वाली बेज़ल लेस डिसप्ले पर पेश किया गया है। इस फोन में 1440×720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6-इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है। यह फोन मेटल यूनिबॉडी डिजाईन पर बना हुआ है तथा इसके फ्रंट पैनल पर कोई भी फिजिकल बटन देखने को ​नहीं मिलेगा।

gionee-m7-power

कंपनी की ओर से इस फोन में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन अमिगो ओएस 5.0 आधारित एंडरॉयड नुगट पर पेश किया गया है जो 1.4गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 ​चिपसेट पर रन करता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें ऐड्रेनो 505 जीपीयू भी दिया गया है। फोन के रियर पैनल पर ही कंपनी ने फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है।

एंडरॉयड फोन से टक्कर लेने के लिए एप्पल ला रहा है आॅक्टाकोर प्रोसेसर

फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सन का रियर कैमरा दिया गया है वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। यह फोन डुअल सिम सपोर्ट करेगा तथा इसमें 5,000एमएएच की पावरफुल बैटरी दी गई है। भारतीय बाजार में इस फोन को 16,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो 25 नवबंर से सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।