अब ब्रॉडबैंड और डीटीएच सर्विस के साथ तैयार है रिलॉयंस जियो

Join Us icon

रिलायंस जियो ने 4जी सेवा के लॉन्च के साथ ही भारतीय मोबाइल जगत में हलचल मचा दी थी। हर वर्ग के लोगों ने जियो के फ्री इंटरनेट और वॉयस कॉलिंग की सुविधा का भरपूर लाभ उठाया है। हालांकि जियो को कॉल ड्राप व स्लो इंटरनेट जैसी कई समस्याओं का भी सामना करना पड़ा है लेकिन फिर भी जियो की चर्चा हर ओर है। वहीं खबर यह है कि रिलॉयंस जियो अब ब्रॉडबैंड और डीटीएच सर्विस लॉन्च करने वाली है।

रिलायंस जियो के इस प्रोजेक्ट के तहत ऑप्टिकल फाइबर के जरिये सेटअप बॉक्स के साथ महानगरों के हर घरों तक हाई स्पीड इंटरनेट मुहैया कराई जाएगी जिसमें लाईव स्ट्रीमिंग के माध्यम से लोगों को 4के क्वालिटी में एचडी चैनल्स जैसी सुविधाएं प्राप्त होगी।

एक रिपोर्ट के अनुसार यह सर्विस हाई स्पीड ऑप्टिकल फाइबर्स के साथ 1जीबीपीएस तक की स्पीड देगी। जिसके लिए एफटीटीएच ‘फाइबर टू द होम’ सर्विस के तहत रिलायंस जियो के द्वारा देश के अधिकांश हिस्सों में ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाए जा चुके हैं और पायलट सर्विसेज मुंबई व दिल्ली के कुछ हिस्सो में शुरु भी की जा चुकी हैं।

एफटीटीएच के साथ ही इस योजना के हार्डवेयर में सेट टॉप बॉक्स के अलावा एक एंडरॉयड स्मार्ट बॉक्स भी रहेगा जिससे लाइव स्ट्रीमिंग टेलीविज़न की सुविधा भी मिलेगी। इसमें 40 से ज़्यादा एचडी चैनल्स के साथ करीब 350 चैनल्स देखने को मिलेंगे।

reliance-jio-mumbaioffice-1

एफटीटीएच के माध्यम से जियो 1जीबीपीएस तक की स्पीड देगी जिसके साथ हाई डेफिनेशन वीडियो बिना बफरिंग के देखे जा सकेंगे। इसके अलावा एंडरॉयड स्मार्ट बॉक्स में 4के प्लेबैक के साथ-साथ ​जियो के सर्वर पर चैनल्स का सात दिन का कंटेट आॅटो स्टोर होगा।

रिलायंस जियो की यह सर्विस मीडिया शेयर ऐप के जरिये मल्टीपल डिवाइस क्नेक्ट करने कर मल्टीपल टीवी स्ट्रीमिंग करने में सक्षम है, जिसके जरिये आप एक डिवाइस पर हो रही चैनल स्ट्रीमिंग को किसी दूसरे डिवाइस पर भी प्ले कर सकते हैं। इससे घरों में मल्टीपल ​टीवी जैसी सुविधा का फायदा उठाया जा सकेगा। हालांकि इसके लिए एक राउटर के साथ इंडिविजुअल सेट टॉप बॉक्स होना जरूरी है।

फिलहाल कंपनी मकान के अंदर बिछी पॉवर लाईनस् के माध्यम से पूरे मकान में ब्राडबैंड इंटरनेट क्नेक्टिविटी पहुंचाने की आधुनिक तकनीक के साथ-साथ क्रोमकास्ट आॅडियो, सिक्योरिटी कैमरा, स्मार्ट लॉक जैसे स्मार्ट होम डिवायस के अलावा कारों के लिए स्मार्ट ओबीडी पोर्ट पर भी कार्य कर रही है।

जियो लाएगा 1,000 रुपये में 4जी वोएलटीई फोन, जिसमें मिलेगी फ्री कॉलिंग

इन सुविधाओं के लिए क्या शुल्क निर्धारित किया जाएगा अभी इसकी पुष्टि कंपनी द्वारा नहीं की गई है। परंतु उम्मीद की जा रही है कि जियो की अन्य सर्विसेस की तरह ही इस सुविधा के लिए भी शुल्क कम ही होगा।