25 हजार से कम में कौन देगा पावरफुल प्रोसेसिंग, देखें Motorola Edge 50 Neo और Realme P2 Pro परफॉर्मेंस कंपैरिजन

Join Us icon

इंडियन मोबाइल मार्केट में 20 हजार से 25 हजार की रेंज में इस महीने दो नए स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं। एक है Motorola Edge 50 Neo और दूसरा है Realme P2 Pro, ये दोनों फोन स्टाइलिश लुक और शानदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस हैं। अब इनमें से कौन से मोबाइल फोन की प्रोेसेसिंग ज्यादा दमदार है, यह जानने के लिए हमने इनका परफॉर्मेंस कंपैरिजन किया है जिसे आप आगे पढ़ सकते हैं।

परफॉर्मेंस का कंपैरिजन

सीपीयू और जीपीयू

प्रोसेसिंग पावरMotorola Edge 50 NeoRealme P2 Pro
प्रोसेसरमीडियाटेक ​डाइमेंसिटी 7300क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2
क्लॉक स्पीड4x 2.5GHz Cortex-A78
4x 2GHz Cortex-A55
4x 2.4GHz Cortex-A78
4x 1.95GHz Cortex-A55
जीपीयूमाली-जी615 जीपीयूएड्रेनो 710 जीपीयू
मेमोरी12जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज12जीबी रैम + 512जीबी स्टोरेज

Geekbench टेस्ट

दोनों स्मार्टफोंस के प्रोसेसर की पावर को देखने के लिए हमने इनमें गीकबेंच बेंचमार्क को रन किया। इस बेंचमार्क का सिंगल-कोर टेस्ट फोन सीपीयू की बेसिक टॉक्स हैंडलिंग क्षमता को मापता है तथा मल्टी-कोर टेस्ट हैवी प्रोसेसिंग के दौरान प्रोसेसर कैपेबिलिटी को परखता है।

टेस्ट के दौरान मोटोरोला ऐज 50 नियो का सिंगल-कोर गीकबेंच स्कोर 1054 तथा रियलमी पी2 प्रो ने 866 सिंगल-कोर पाया है। इसी तरह ऐज 50 नियो का मल्टी-कोर बेंचमार्क स्कोर 3058 रहा तथा पी2 प्रो 5जी फोन का मल्टी-कोर गीकबेंच स्कोर 2811 आया।

गीकबेंच बेंचमार्क स्कोर मोटोरोला ऐज 50 नियो का रियलमी पी2 प्रो से ज्यादा रहा है दर्शाता है कि डेली फोन यूज़ के दौरान होने वाली फोन परफॉर्मेंस मोटोरोला में बेहतर मिलेगी। बता दें कि रियलमी पी2 प्रो में मौजूद स्नैपड्रैगन प्रोसेसर 2.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करता है तथा मोटोरोला ऐज50 नियो में दिया गया मीडियाटेक चिपसेट 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

विजेता : Motorola Edge 50 Neo

AnTuTu टेस्ट

CPU के साथ-साथ किसी फोन का GPU, Memory और UX (यूजर इंटरफेस) कैसा काम करते हैं यह जानने के लिए 91मोबाइल्स द्वारा स्मार्टफोंस में एनटूटू बेंचमार्क रन किया जाता है। मोटोरोला ऐज 50 नियो और रियलमी पी2 प्रो की इसी परफॉर्मेंस पावर को चेक करने के लिए इनका भी एनटूटू टेस्ट किया गया।

AnTuTu ScoreMotorola Edge 50 NeoRealme P2 Pro
सीपीयू स्कोर213757211613
जीपीयू स्कोर148826121236
मेमोरी स्कोर132520181487
यूएक्स स्कोर174657156105
ओवरॉल एनटूटू स्कोर669760670441

उपर लगी टेबल में देख सकते हैं कि टोटल एनटूटू बेंचमार्क स्कोर दोनों फोंस का तकरीबन बराबर ही आया है। रियलमी पी2 प्रो यहां बेहद ही मामलू प्वाइंट्स से आगे निकल जाता है। फर्क सिर्फ 681 प्वाइंट्स का है। लेकिन यहां रोचक बात यह है कि सीपीयू, जीपीयू और यूएक्स एनटूटू में मोटोरोला ऐज 50 नियो से आगे है, बस मेमोरी एनटूटू के चलते पी2 प्रो बढ़त बनाता है।

गौरतलब है कि रियलमी पी2 प्रो स्मार्टफोन 12GB LPDDR4X RAM सपोर्ट करता है तथा मोटोरोला ऐज 50 नियो में 8GB LPDDR4X RAM दी गई है।

विजेता : एक समान

Burnout टेस्ट

नॉमर्ल यूज़ में तो सभी फोन सही काम करते हैं लेकिन उसके प्रोसेसर की असली ताकत तो तभी पता चलती है, जब वह मल्टीटास्किंग और हैवी प्रोसेसिंग कर रहा हो। Motorola Edge 50 Neo और Realme P2 Pro की इसी शाक्ति को परखने के लिए 91मोबाइल्स की टीम ने इनमें बर्नआउट बेंचमार्क ऐप को रन किया।

बर्नआउट बेंचमार्क ऐप स्मार्टफोन में तकरीबन 9 मिनट तक चलती है और इस दौरान ऐप को मोबाइल का फुल एक्सेस दे दिया जाता है। टेस्ट के वक्त फोन में कई सारे काम एक साथ होते हैं और हैवी टॉक्स का लोड फोन प्रोसेसर पर डाला जाता है। थ्रॉटलिंग की​ स्थिति में जिस डिवाइस का प्रोसेसर अधिक क्षमता से काम कर पाता है, समझो वह फोन उतना ही पावरफुल है।

थ्रॉटलिंग सिचुएशन में मोटोरोला ऐज 50 नियो के प्रोसेसर ने अपनी 62.90% क्षमता के साथ काम किया। वहीं रियलमी पी2 प्रो स्मार्टफोन के प्रोसेसर ने 76.40% कैपेबिलिटी का प्रदर्शन किया। कहा जा सकता है कि रियलमी मोबाइल दबाव की स्थिति में बेहतर काम कर पाएगा।

विजेता : Realme P2 Pro

Gaming टेस्ट

मोटोरोला ऐज 50 नियो और रियलमी पी2 प्रो में जब बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया गेम 30 मिनट तक खेला गया तो मोटो फोन का तापमान 5.2 डिग्री बढ़ गया। वहीं इस दौरान रियलमी मोबाइल 7.9 डिग्री हीट हो गया। इसी तरह आधे घंटे की गेमिंग के बाद जब बैटरी ड्रॉप चेक किया तो ऐज 50 नियो की बैटरी 6% तथा पी2 प्रो की 8% कम हो गई थी। इस दौरान दोनों फोंस की फ्रेम रेट तकरीबन एक जैसी ही रही।

BGMI गेम (30 मिनट)फ्रेम रेट (औसत)फोन टेम्परेचर में बढ़ोतरीबैटरी प्रतिशत में गिरावट
Motorola Edge 50 Neo35.76FPS5.2 डिग्री6 प्रतिशत
Realme P2 Pro35.70FPS7.9 डिग्री8 प्रतिशत

30 मिनट कॉल ऑफ ड्यूटी मोबाइल गेम खेले जाने पर मोटोरोला ऐज 50 नियो स्मार्टफोन का टेम्परेचर 9.3 डिग्री बढ़ा हुआ पाया गया तथा रियलमी पी2 प्रो का तापमान 5.3 डिग्री ही बढ़ा। लेकिन इस दौरान मोटो फोन में 53एफपीएस फ्रेम रेट मिली तथा रियलमी मोबाइल पर 49एफपीएस रेट प्राप्त हुई। इन दोनों मोबाइल्स की बैटरी क्रमश: 7 और 6 प्रतिशत घटी।

COD गेम (30 मिनट)फ्रेम रेट (औसत)फोन टेम्परेचर में बढ़ोतरीबैटरी प्रतिशत में गिरावट
Motorola Edge 50 Neo53.32FPS9.3 डिग्री7 प्रतिशत
Realme P2 Pro49.24FPS5.3 डिग्री6 प्रतिशत

गौरतलब है कि मोबाइल गेमिंग टेस्ट में Motorola Edge 50 Neo और Realme P2 Pro स्मार्टफोन में पबजी और सीओडी को 30-30 मिनट तक खेला गया था।

स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन

स्पेसिफिकेशन्सMotorola Edge 50 NeoRealme P2 Pro
स्क्रीन6.4″ 1.2K 120Hz pOLED6.7″ FHD+ 120Hz Curved AMOLED
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 7300Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2
मैमोरी8GB RAM + 256GB Storage12GB RAM + 256GB Storage
वचुर्अल रैम8GB RAM Boost 3.014GB Dynamic RAM
ओएसAndroid 14 + My UXAndroid 14 + realme UI 5.0
बैक कैमरा50MP LYT 700C + 13MP Ultrawide + 10MP Telephoto50MP Sony LYT600 (OIS) + 8MP Ultra-Wide
फ्रंट कैमरा32MP Selfie32MP Selfie
बैटरी4,310mAh Battery5,500mAh Battery
चार्जिंग68W TurboPower + 15W Wireless Charging80W FlashCharge
5जी क्षमता14 5G Bands6 5G Bands
वॉटर प्रूफIP68 + MIL-STD 810HIP65

कीमत का कंपैरिजन

Motorola Edge 50 Neo प्राइस

  • 8GB RAM + 256GB Storage – 23,999 रुपये

मोटोरोला ने अपने नए स्मार्टफोन ऐज 50 नियो को सिंगल वेरिएंट में ही लॉन्च किया है जिसमें 8जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज मिलती है। इस मोबाइल की कीमत 23,999 रुपये है जिसे PANTONE Poinciana, PANTONE Grisaille, PANTONE Lattè और PANTONE Nautical Blue कलर में परचेज किया जा सकता है।

Realme P2 Pro प्राइस

  • 8GB RAM + 128GB Memory – 21,999 रुपये
  • 12GB RAM + 256GB Memory – 24,999 रुपये
  • 12GB RAM + 512GB Memory – 27,999 रुपये

रियलमी पी2 प्रो स्मार्टफोन तीन वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इसके 8जीबी रैम वाले मॉडल का प्राइस 21,999 रुपये है। इसी तरह 12जीबी रैम वाले 256जीबी मेमोरी वेरिंएट का रेट 24,999 रुपये तथा 512जीबी का रेट 27,999 रुपये है। इस फोन को Victory Gold और Speed Green कलर में खरीदा जा सकता है।

बजट में बेस्ट कौन

91मोबाइल्स द्वारा किए गए इस परफॉर्मेंस कंपैरिजन में देखा जा सकता है कि दोनों मोबाइल्स का बेंचमार्क स्कोर बहुत ज्यादा अलग नहीं है। गीकबेंच और एनटूटू बेंचमार्क में दोनों ही हल्के अंतर से जीतते हैं। हॉं यहां थ्रॉटलिंग बर्नआउट टेस्ट में Realme P2 Pro स्मार्टफोन Motorola Edge 50 Neo से बेहतर परफॉर्म कर गया है।

प्रोसेसिंग में ये दोनों ही फोन यूजर्स को तकरीबन एक जैसा अनुभव प्रदान करेंगे। अन्य स्पेसिफिकेशन्स के लिहाज से देखें तो मोटोरोला स्मार्टफोन में कैमरा बेहतर मिलता है तथा रियलमी मोबाइल की बैटरी बड़ी और चार्जिंग तकनीक फास्ट है। यहां यूजर्स अपनी ब्रांड प्रेफरेंस और पसंद के हिसाब से कोई भी फोन चुन सकते हैं। इस बजट में दोनों ही बेस्ट हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here