Lava Agni 3 vs Motorola Edge 50 Fusion, जानें परफॉर्मेंस में किसकी हुई जीत

Join Us icon

Lava Agni 3 और Motorola Edge 50 Fusion दोनों की टेस्टिंग के आधार पर Lava ने बेंचमार्क में ज्यादा बढ़त दर्ज की है। टेस्टिंग के अनुसार हम यह सुझाव देते है कि, Lava Agni 3 में शक्तिशाली कोर हैं, जो इसे अन्य फोन की तुलना में तेज प्रोसेसिंग क्षमता प्रदान करते हैं। हालांकि, इस टेस्टिंग में Motorola Edge 50 Fusion ने उच्च लोड के तहत थर्मल मेनेजमेंट और दक्षता में हल्की बढ़त बनाई है।

दोनों स्मार्टफोन अलग-अलग चिपसेट पर चलते हैं। Motorola Edge 50 Fusion में Snapdragon 7s Gen 2 है, जो 12GB तक RAM के साथ आता है। जबकि Lava Agni 3 में MediaTek Dimensity 7300X SoC है। यह 8GB RAM के साथ पेश हुआ है। परफॉर्मेंस की बात करे तो दोनों डिवाइस की टेस्टिंग AnTuTu, Geekbench, Burnout CPU throttle और विभिन्न गेमिंग बेंचमार्क्स पर की गई है।

TestLava Agni 3Motorola Edge 50 Fusion
AnTuTu6,76,4836,20,648
Geekbench1,041 single-core, 3,239 multi-core1,020 single-core, 2,945 multi-core
Burnout74.6 percent76.5 percent
Gaming21 degrees Celsius19.1 degrees Celsius

निष्कर्ष

  • Lava Agni 3 ने Motorola Edge 50 Fusion से अधिक स्कोर हासिल किए हैं।
  • Lava Agni 3, Geekbench टेस्ट्स में दोनों सिंगल-कोर और मल्टी-कोर में Motorola Edge 50 Fusion से थोड़ा बेहतर है।
  • Motorola Edge 50 Fusion उच्च लोड में लगभग 1.9 प्रतिशत बेहतर प्रदर्शन करता है।
  • Lava Agni 3 का थर्मल मैनजमेंट Motorola Edge 50 Fusion से कम इफेक्टिव पाया गया है।

Lava Agni 3 ने AnTuTu में हाई स्कोर हासिल किए हैं। क्योंकि, मुख्य रूप से इसकी मेमोरी काफी बेहतर और UX परफॉर्मेंस अच्छा है। हालांकि, CPU और GPU स्कोर में Motorola Edge 50 Fusion आगे पाया गया है। जिससे यह बात भी सामने आती है कि, यह तेजी से कार्य पूरा कर सकता है और ग्राफिक्स-व गेम्स को बेहतर संभाल सकता है।

डिवाइस के Geekbench परिणाम कुछ अलग कहानी कहते हैं क्योंकि, Lava Agni 3, ने दोनों सिंगल-कोर और मल्टी-कोर टेस्ट्स में Motorola Edge 50 Fusion को पछाड़ दिया है।

CPU थ्रॉटलिंग टेस्ट में दोनों का अंतर काफी न्यूनतम रहा है। जो सामान्य उपयोग के मामले में ध्यान देने योग्य नहीं होगा। हालांकि, Motorola स्मार्टफोन भारी वर्कलोड्स के मामले में थोड़ा ज्यादा बेहतर प्रदर्शन दे सकता है। इसकी थर्मल दक्षता में भी हल्की बढ़त देखी गई है। वहीं, Real Racing 3 को छोड़कर, Motorola डिवाइस ने टेस्टिंग में BGMI और Call of Duty में लगातार उच्च फ्रेम्स प्रति सेकंड (FPS) प्रदान किया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here