OnePlus 13R 7 जनवरी को होगा इंडिया में लॉन्च, जानें कैसे होंगे फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Join Us icon

OnePlus 13 इंडिया लॉन्च डेट 7 जनवरी 2025 है। इस फोन के साथ ही कंपनी OnePlus 13R भी भारत में पेश करेगी। वनप्लस 13 तो पहले ही चीन में उपलब्ध हो चुका है लेकिन वनप्लस 13आर बिल्कुल नया मोबाइल है जो सबसे पहले इंडिया में लॉन्च किया जा रहा है। ऐसे में सिर्फ इंडियन मोबाइल यूजर ही नहीं पूरी दुनिया के टेक लवर्स की नजर इसपर है। नए OnePlus 13R में कैसी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स मिल सकते हैं इसका राउंडअप आप आगे पढ़ सकते हैं।

OnePlus 13R कब लॉन्च होगा

वनप्ल्स 13आर 7 जनवरी 2025 को इंडिया में लॉन्च होगा। इस दिन कंपनी एक बड़े ईवेंट का आयोजन करने वाली है जिसके मंच से OnePlus 13R प्राइस अनाउंस होगा। यह लॉन्च ईवेंट 7 जनवरी की रात 9 बजे शुरू होगा जिसे वनप्लस के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स सहित शॉपिंग साइट अमेजन पर भी लाइव देखा जा सकेगा।

OnePlus 13R कितने का होगा

वनप्लस 13आर के साथ कंपनी एक बार फिर अपने ‘फ्लैगशिप कीलर’ टाइटल पर खरा उतरने की कोशिश करेगी। इस फोन को अपर मिड बजट में लाया जाएगा जिसका रेट 40 हजार के आस-पास रखा जा सकता है। हमारा अनुमान है कि OnePlus 13R का प्राइस 41,999 रुपये से शुरू हो सकता है तथा 49,999 रुपये तक जा सकता है।

OnePlus 13R की स्पेसिफिकेशन्स

बैटरी

वनप्लस ने बता दिया है कि OnePlus 13R 6,000mAh Battery पर लॉन्च होगा। कंपनी ने वनप्लस 12आर को 5,500एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया था। बताते चलें कि इंडिया में अभी तक कोई भी वनप्लस स्मार्टफोन इतनी बड़ी बैटरी पर लॉन्च नहीं हुआ है।

चार्जिंग

वनप्लस ने इस स्मार्टफोन में दी जाने वाली बैटरी को बता दी है लेकिन अभी चार्जिंग कैपेसिटी का खुलासा नहीं किया गया है। यह तो साफ है कि वनप्लस 13आर SuperVOOC चार्जिंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट करेगा। वहीं उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस मोबाइल को 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ लॉन्च कर सकती है।

प्रोसेसर

वनप्लस 12आर स्नेपड्रैगन 8 जेन 2 पर काम करता है। नए फोन में इस चिपसेट का अपग्रेडेड वर्जन दिया जा सकता है और OnePlus 13R को Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 पर लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जिसमें 3.3GHz तक की क्लॉक स्पीड वाला Cortex-X4 कोर मिलता है। इस प्रोसेसर में तीन 3.15GHz Cortex-A720 कोर, दो 2.96GHz Cortex-A720 कोर और दो 2.27GHz Cortex-A520 भी शामिल हैं।

मेमोरी

OnePlus 13R 12GB RAM पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं कुछ हद तक इस बात की भी उम्मीद की जा रही है कि शायद कंपनी इस फोन का 16GB RAM वाला मॉडल भी ले आए। यह मोबाइल LPDDR5X RAM तकनीक पर लाया जा सकता है जो स्मूथ मल्टी टास्किंग करेगी। वहीं स्मार्टफोन में 256GB और 512GB Storage दी जा सकती है।

ओएस

वनप्लस 13आर सबसे नए और एडवांस एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम Android 15 पर लॉन्च होगा। इसके साथ ही मोबाइल में OxygenOS 15 भी दिया जाएगा। यह ऑक्सिजन ओएस AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स से लैस होगा जो यूजर एक्सपीरियंस को शानदार और मददगार बनाएगा।

डिजाइन

वनप्लस 13आर की लुक कैसी होगी, यह आप नीचे लगी फोटो में देख सकते हैं। कंपनी अपने इस फोन को प्रीमियम लुक पर लेकर आई है जिसमें मैटल का इस्तेमाल किया गया है। फोन के बैक पैनल पर सर्किल शेप का कैमरा सेटअप लगा है जिसमें तीन लेंस और एक फ्लैश मौजूद है। रियर पैनल सपाट है तथा इसके बीच में OnePlus की ब्रांडिंग लगी है।

यूजर्स को जानकारी खुशी होगी कि वनप्लस 13आर में भी स्वीच Action Button दिया गया है। यह लेफ्ट फ्रेम पर उपरी ओर दिया गया है। राइट फ्रेम पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन मौजूद है। फोन के लोवर फ्रेम पर स्पीकर, यूएसबी पोर्ट और सिम स्लॉट दिया गया है तथा उपरी फ्रेम पर 3.5एमएम हेडफोन जैक मौजूद है।

डिस्प्ले

OnePlus 13R को BOE OLED पैनल वाली स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में तकरीबन 6.78-इंच की पंच-होल डिस्प्ले दी जा सकती है जो 1.5K रेजोल्यूशन सपोर्ट करेगी तथा LTPO टेक्नोलॉजी से लैस होगी। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500nits ब्राइटनेस आउटपुट सपोर्ट मिल सकता है। वहीं सिक्योरिटी और फोन अनलॉकिंग के लिए वनप्लस 13आर में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। फोन में गोरिल्ला ग्लास विस्टस की प्रोटेक्शन देखने को मिल सकती है।

कैमरा

पहली बड़ी बात यूजर्स को निराश कर सकती है कि OnePlus 13R में Hasselblad लेंस नहीं मिलेगा। कंपनी ने इसे सिर्फ वनप्लस 13 तक ही सीमित रखा है। वनप्लस 13आर के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 1/1.56 इंच वाला Sony IMX906 50MP मेन सेंसर मिल सकता है। इसके साथ ही मोबाइल में अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस तथा टेलीफोटो लेंस भी देखने को मिल सकता है।

सेल्फी खींचने और वीडियो कॉलिंग करने के लिए OnePlus 13R को 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। चर्चा है कि यह एफ/2.2 अपर्चर वाला लेंस होगा जो EIS तकनीक भी सपोर्ट करेगा। बताते चलें कि वनप्लस 12आर में भी 16एमपी सेल्फी कैमरा दिया गया था।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here