
HUAWEI ने फ्लैगशिप Pura 80 स्मार्टफोन सीरीज में नया Pura 80 Pro लॉन्च कर दिया है। यह HUAWEI Pura 80, HUAWEI Pura 80 Pro Plus और HUAWEI Pura 80 Ultra के साथ आया है। इस प्रो मॉडल को चीन में 14 जून से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें 6.8-इंच का FHD+ LTPO OLED डिस्प्ले, 12GB RAM, 5700mAh की बैटरी, क्वाड कैमरा सेटअप जैसे कई फीचर्स हैं। आइए, आगे HUAWEI Pura 80 Pro की फुल डिटेल्स जानते हैं।
HUAWEI Pura 80 Pro स्पेसिफिकेशंस
डिजाइन: Huawei Pura 80 Pro को प्रीमियम फिनिश के साथ Gold Glaze, White Glaze और Black Glaze कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। डिवाइस की लंबाई 163mm, चौड़ाई 76.1mm और मोटाई 8.3mm है। इसका वजन लगभग 219 ग्राम है। यह प्रीमियम फील देता है।
डिस्प्ले: Huawei Pura 80 Pro में 6.8 इंच का FHD+ OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 2848 × 1276 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 460 PPI पिक्सल डेंसिटी के साथ आता है। यह LTPO तकनीक सपोर्ट करता है इसमें आपको 120Hz तक रिफ्रेश रेट मिलेगा। डिस्प्ले में 1.07 बिलियन कलर, P3 वाइड कलर गमट, और 1440Hz PWM डिमिंग के साथ 300Hz टच सैंपलिंग रेट मिलता है। इसके साथ ही प्रोटेक्ट करने के लिए इसमें Kunlun Glass 2nd जेन लगा है।
प्रोसेसर और सॉफ़्टवेयर: यह स्मार्टफोन Huawei के HarmonyOS 5.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। हालांकि चिपसेट का नाम स्पष्ट नहीं है, लेकिन यह एक फ्लैगशिप लेवल डिवाइस है जिसे पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए डिजाइन किया गया है।
रैम और स्टोरेज: फोन में 12GB रैम दी गई है। इसके साथ 256GB, 512GB, और 1TB इंटरनल स्टोरेज जैसे तीन स्टोरेज वैरियंट मिलते हैं। यह डिवाइस मेमोरी कार्ड एक्सपेंशन को सपोर्ट नहीं करता है।

रियर कैमरा: Huawei Pura 80 Pro में क्वाड कैमरा सेटअप है जिसमें 50MP का एक इंच का प्राइमरी कैमरा (F1.6–F4.0 अपर्चर, OIS सपोर्ट), 48MP सुपर-फोकस टेलीफोटो मैक्रो कैमरा (F2.1, OIS), 40MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा (F2.2) और 1.5 मिलियन मल्टी-स्पेक्ट्रल चैनल रेड मेपल प्राइमरी कलर कैमराशामिल हैं। यह कैमरा 4x ऑप्टिकल और 100x डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है। साथ ही, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग, AIS एंटी-शेक, और 1080p@960fps स्लो मोशन रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
फ्रंट कैमरा: फोन के फ्रंट में 13MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा है जिसमें F2.0 अपर्चर और ऑटोफोकस सपोर्ट है। यह कैमरा 4160×3120 पिक्सल तक की फोटो क्वालिटी और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ 1080p@240fps स्लो मोशन तकनीक से लैस है।
बैटरी और चार्जिंग: Huawei Pura 80 Pro में 5700mAh की बड़ी बैटरी दी गई है यह फोन 100W हुवावे सुपर फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 80W वायरलेस सुपरचार्ज को सपोर्ट करता है। यही नहीं इसमें 18W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग और वायरलेस रिवर्स चार्जिंग की सुविधा भी है।
अन्य: यह स्मार्टफोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है। यानी यह 2 मीटर गहराई तक पानी में सुरक्षित रह सकता है और 80 डिग्री सेल्सियस तापमान वाले हाई प्रेशर वाटर जेट को भी झेल सकता है। फोन में Wi-Fi 7, Bluetooth 5.2 LDAC और L2HC जैसे हाई-क्वालिटी ऑडियो, USB Type-C पोर्ट, NFC, GPS / GLONASS/ NavIC जैसे ग्लोबल नेविगेशन सपोर्ट हैं। Huawei Pura 80 Pro में Beidou Satellite Messaging, जेस्चर सेंसर, ग्रेविटी सेंसर, इनफ्रारेड सेंसर, साइड फिंगरप्रिंट स्कैनर, हॉल सेंसर, जायरोस्कोप, बैरोमीटर और मल्टी-स्पेक्ट्रल सेंसर जैसे एडवांस सेंसर मिलते हैं। इसके अलावा Huawei Histen साउंड इफेक्ट के साथ यह फोन शानदार ऑडियो एक्सपीरियंस देने के काबिल है।

HUAWEI Pura 80 Pro कीमत और उपलब्धता
Huawei Pura 80 Pro की चीन में कीमत इस प्रकार है:
- 12GB + 256GB – 6499 युआन (लगभग 77,330 रुपये)
- 12GB + 512GB – 6999 युआन (लगभग 83,280 रुपये)
- 12GB + 1TB – 7999 युआन (लगभग 95,180 रुपये)
यह फोन 14 जून से चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।









