NxtQuantum Ai+ Pulse और Nova 5G स्मार्टफोन अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ये डिटेल्स हुई कंफर्म

Join Us icon
Highlights

  • NxtQuantum ने पुष्टि की है कि Ai+ Pulse और Nova 5G सबसे पहले लॉन्च होंगे।
  • इन मोबाइल्स में 50MP डुअल रियर कैमरा मिलने की बात कंफर्म हुई है।
  • Ai+ Nova और Pulse स्मार्टफोंस पिंक, ब्लू, ब्लैक, ग्रीन और पर्पल रंगों में उपलब्ध होंगे।

Madhav Sheth की कंपनी NxtQuantum एक नई Ai+ स्मार्टफोन ब्रांड लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह स्मार्टफोन्स Flipkart के जरिए ऑनलाइन उपलब्ध होंगे और बताया गया है कि इनका डिजाइन और निर्माण भारत में ही किया जाएगा। वहीं, आधिकारिक घोषणा से पहले ही कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि वह दो नए फोंस Ai+ Pulse और Nova 5G पेश करने जा रही है। इसके अलावा, ब्रांड ने इन स्मार्टफोंस के कैमरा डिटेल्स की भी पुष्टि कर दी है।

NxtQuantum Ai+ Pulse और Nova 5G कलर्स, कैमरा डिटेल्स

  • NxtQuantum के अनुसार, Ai+ Pulse और Nova 5G स्मार्टफोंस के पीछे डुअल 50MP कैमरा सेंसर और सिंगल-टोन फ्लैश दिया जाएगा।
  • ब्रांड का कहना है कि इन फोंस में डेटा प्राइवेसी और “यूजर ट्रस्ट” पर खास जोर दिया गया है।
  • Ai+ Nova और Pulse 5G स्मार्टफोंस पिंक, ब्लू, ब्लैक, ग्रीन और पर्पल रंगों में उपलब्ध होंगे।

Ai+-nova

  • जैसा कि बताया गया है, NxtQuantum Ai+ Pulse और Nova स्मार्टफोंस Flipkart के माध्यम से उपलब्ध होंगे।
  • Flipkart पर लिस्टिंग में Ai+ Nova का पूरा डिजाइन दिखाई देता है, जिसमें पीछे की तरफ ऊपर-बाईं ओर एक स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल है। इस मॉड्यूल में डुअल कैमरा सेंसर और LED फ्लैश शामिल हैं। इसके साथ ही मॉड्यूल पर ’50MP Matrix AI Camera’ टेक्स्ट भी उकेरा गया है।
  • फोन के दाईं ओर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन मौजूद हैं, जिसमें पावर बटन को लाल रंग की हाइलाइट दी गई है।
  • फोन के फ्रंट की बात करें तो इसमें सेल्फी कैमरे के लिए वॉटरड्रॉप नॉच दिया गया है।

NxtQuantum’s Ai+ Nova और Pulse के बारे में अब तक हम क्या जानते हैं?

  • Flipkart माइक्रोसाइट ने पुष्टि की है कि NxtQuantum Ai+ Pulse और Nova 5G स्मार्टफोंस जुलाई में लॉन्च किए जाएंगे, हालांकि सटीक तारीख अभी सामने नहीं आई है।
  • लिस्टिंग के अनुसार, Ai+ फोंस में आपके पर्सनल डेटा को MEITY (Ministry of Electronics and Technology) के Google Cloud द्वारा होस्ट किए गए सर्वर पर स्टोर किया जाएगा।
  • Ai+ Nova और Pulse स्मार्टफोंस NxtQuantum OS पर चलेंगे, जो कि Android पर आधारित एक कस्टम सॉफ्टवेयर बताया जा रहा है।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, Nova 5G स्मार्टफोन में 6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज होगी। हालांकि, लॉन्च के समय अन्य स्टोरेज वेरिएंट्स भी पेश किए जा सकते हैं।
  • हालांकि कीमत की पूरी जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि Ai+ ब्रांड अपने स्मार्टफोंस को ₹5,000 से ₹8,000 की कीमत रेंज में लॉन्च करेगा।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here