
ओपो ने सितंबर शुरू होते ही अपनी होम मार्केट में दो नए ‘ए’ सीरीज स्मार्टफोन पेश कर दिए हैं। इस सप्ताह कंपनी द्वारा OPPO A6 GT और OPPO A6 Max चाइना में लॉन्च किए जा चुके हैं और अब कंपनी एक और नया मोबाइल OPPO A6 Pro भी पेश करने जा रही है। यह ओपो 5जी फोन भी सबसे पहले चीन में ही एंट्री लेगा जिसे 9 सितंबर को पेश किया जाएगा। यह स्मार्टफोन अप्रैल महीने में इंडिया में लॉन्च हुए OPPO A5 Pro 5G फोन का नेक्स्ट जेनरेशन अपग्रेडेड मॉडल बनकर आएगा जिसकी जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।
OPPO A6 Pro 5G फोन 9 सितंबर को चीन में लॉन्च होगा। इस दिन कंपनी दोपहर के 2 बजकर 30 मिनट पर मोबाइल की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स पर से पर्दा उठाएगी। यह टाईम भारतीय समयानुसार दोपहर के 12 बजे का होगा। फिलहाल कंफर्म तो नहीं है लेकिन माना जा सकता है कि चाइना के बाद कंपनी इस ओपो मोबाइल को इंडियन मार्केट में भी पेश करेगी। टीज़र के जरिये लॉन्च डेट और फोटो की फोटो तो सामने आ गई है लेकिन फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स के लिए 9 सितंबर का इंतजार करना होगा। बताते चलें कि इसी दिन नई Apple iPhone 17 सीरीज भी लॉन्च की जाएगी।

ओपो ए6 प्रो पंच-होल स्टाइल वाली फ्लैट स्क्रीन पर पेश किया जाएगा। टीजर ईमेज में इसे गोल्ड कलर शेड में दिखाया गया है। गौरतलब है कि कुछ ही दिनों यह मोबाइल बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म गीकबेंच पर लिस्ट हुआ था जहां इसे MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस बताया गया है। यह 6नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.0Ghz से लेकर 2.4Ghz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।
बताते चलें कि इंडियन मार्केट में मौजूद OPPO A5 Pro भी इसी मीडियाटेक चिपसेट पर काम करता है। यूजर्स को उम्मीद रहती है कि नए मॉडल में अपग्रेड प्रोसेसर और बेहतर परफॉर्मेंस मिले। अगर वाकई में ए6 प्रो को कंपनी इसी प्रोसेसर पर लेकर आएगी तो ओपो फैंस को थोड़ी निराशा हो सकती है। इस फोन में एंड्रॉयड 15 आधारित ColorOS 15 देखने को मिल सकता है।
ओपो ए5 प्रो पर ही नज़र डालें तो यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में 8जीबी रैम पर सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं आशा कर सकते हैं कि अपकमिंग ओपो ए6 प्रो को कंपनी 12GB RAM पर लेकर आएगी और टॉप वेरिएंट में 256GB स्टोरेज दी जाएगी। ए5 प्रो LPDDR4X RAM सपोर्ट करता है। यहां भी यूजर्स उम्मीद करेंगे कि ओपो ए6 प्रो को कंपनी अधिक फास्ट और बेहतर मल्टीटास्किंग करने वाली LPDDR5X RAM पर लॉन्च करे।

फोटो से यह तो साफ हो गया है कि ओपो ए6 प्रो में फ्लैट स्क्रीन मिलेगी। ए5 प्रो भी ऐसी ही डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ था। लेकिन ए5 प्रो मॉडल में स्क्रीन के नीचे नैरो बेज़ल्स भी दिए गए थे जो ए6 प्रो में नज़र नहीं आ रहे हैं। यह पूरी तरह से बेजल लेस स्मार्टफोन होगा जिसका डिस्प्ले साइज़ 6.67-इंच या इससे बड़ा हो सकता है। साथ ही इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट भी दिया जा सकता है।
इस सप्ताह चीन में लॉन्च हुए ओपो ए6 जीटी और ए6 मैक्स दोनों स्मार्टफोन 7,000mAh battery सपोर्ट करते हैं। ऐसे में प्रबल आसान है कि OPPO A6 Pro 5G फोन भी तगड़ी 7,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। बताते चलें कि पावर बैकअप के लिए ओपो ए5 प्रो 5,800mAh बैटरी सपोर्ट करता है। यानी बैटरी के मामले में मोबाइल यूजर्स को बेहतर और बड़ी अपग्रेड देखने को मिल सकता है। वहीं ओपो ए6 प्रो में 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक भी देखने को मिल सकती है।

ओपो ए6 प्रो के इंडिया लॉन्च में अभी वक्त है। लेकिन तब तक अगर आप कोई बड़ी बैटरी वाला मिडबजट स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो भारतीय बाजार में इसी हफ्ते लॉन्च हुआ realme 15T और साथ ही Redmi 15 भी बेहतर ऑप्शन्स बन सकते हैं। ये दोनों मोबाइल 7,000mAh बैटरी सपोर्ट करते हैं।
वहीं अगर आप 20 हजार रुपये की रेंज में अच्छी परफॉर्मेंस वाला मोबाइल चाहते हैं तो मिड बजट सेगमेंट के Vivo T4R और Moto G96 को कंसीडर किया जा सकता है। इन दोनों मोबाइल्स का AnTuTu score 6 लाख से अधिक है। इनमें यूजर्स को Curved AMOLED स्क्रीन भी मिलेगी। वहीं मोटो जी96 हाई 144Hz रिफ्रेश रेट भी सपोर्ट करता है।









