12GB रैम, 50MP कैमरा, Sailfish OS 5 और 5500mAh बैटरी के साथ Jolla Phone यूरोप में लॉन्च

Join Us icon

फिनलैंड की टेक कंपनी Jolla ने यूरोप का पहला Sailfish OS 5 वाला स्मार्टफोन लॉन्च किया है। कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग यूरोपीय मार्केट में शुरू कर दी है। यह Jolla Phone नाम से आया है। डिवाइस में यूनिक ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। आपको बता दें कि Sailfish OS 5 ऑपरेटिंग सिस्टम प्राइवेसी, सिक्योरिटी और ओपन ओनरशिप जैसी सुविधा प्रदान करता है। इसलिए ग्राहकों को ज्यादा पसंद आ सकता है। आइए, आगे फोन की फुल डिटेल्स जानते हैं।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो नए Jolla Phone में 6.36 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो FHD रिजॉल्यूशन, 20:9 एस्पेक्ट रेशियो, लगभग 390 PPI की पिक्सेल डेंसिटी और Gorilla Glass प्रोटेक्शन वाला है। कैमरा सेटअप में बैक पर 50MP का मेन + 13MP अल्ट्रा-वाइड डुअल कैमरा लगा है। वहीं, फ्रंट में वाइड-एंगल सेल्फी कैमरा दिया गया है। खास बात यह है कि यह फोन रिमूवेबल 5500mAh बैटरी के साथ आता है। जिसे यूजर खुद बदल पाएंगे।

Jolla Phone एक इंडिपेंडेंट Linux-बेस्ड स्मार्टफोन है। जो 5G डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है। इसमें MediaTek का प्रोसेसर लगाया गया है जिसका नाम अभी सामने नहीं आया है। फोन में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज दिया गया है, साथ ही एक microSDXC कार्ड स्लॉट भी है।

फोन में यूजर-चेंजबल बैक कवर, फिजिकल प्राइवेसी स्विच, RGB LED इंडिकेटर और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर जैसे अन्य फीचर्स हैं। इसमें WiFi 6, Bluetooth 5.4, NFC, Android ऐप सपोर्ट (बिना Google Play Services) जैसी मॉडर्न कनेक्टिविटी भी मिलती है। कंपनी ने Jolla Phone को नॉर्डिक-प्रेरित डिजाइन थीम में Snow White, Kaamos Black और The Orange जैसे तीन कलर्स में पेश किया है।

Jolla ब्रांड का कहना है कि आज जहां Symbian, Firefox OS, Windows Phone और MeeGo जैसे कई OS समय के साथ खत्म हो गए हैं। वहीं, Sailfish OS पिछले 12 वर्षों से कम्युनिटी सपोर्ट की बदौलत लगातार चल रहा है। इस मजबूत कम्युनिटी-बेस्ड इकोसिस्टम के साथ कंपनी ने अपना नया Sailfish OS 5 वाला Jolla Phone EU, UK, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड जैसे यूरोपीय देशों में लॉन्च किया है। यह 2013 में आए ओरिजिनल Jolla Phone का सक्सेसर माना जा रहा है।

प्री-ऑर्डर की बात करें तो Jolla Phone को €99 में प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। जो कि रिफंडेबल है। यानी यह फुल प्राइस में एडजस्ट होगा। फोन की कीमत €599 यानी इंडियन करेंसी अनुसार करीब 63,000 रुपये है।

प्री-बुक करने वाले ग्राहकों को एक स्पेशल एडिशन बैक कवर भी दिया जाएगा। कंपनी ने यह भी साफ किया है कि Jolla Phone का प्रोडक्शन तभी शुरू होगा। जब 4 जनवरी 2026 तक कम से कम 2,000 प्री-ऑर्डर होंगे। वहीं, डिवाइस की डिलीवरी 2026 की पहले छमाही में होगी।

यूरोप में इस तरह का ओपन-सोर्स, प्राइवेसी-फोकस्ड और Linux-बेस्ड फोन स्मार्टफोन बाजार में एक दिलचस्प विकल्प साबित हो सकता है। यह उन ग्राहकों के लिए है जो Android और iOS से अलग इंडिपेंडेंट अनुभव की तलाश में हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here