इस सप्ताह लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन: Pova 8 Pro और iQOO Z11 लॉन्च सहित बिकेगा Moto G Max

Join Us icon

एक ओर जहां 15 अगस्त यानी स्वत्रंता दिवस के उपलक्ष में स्मार्टफोन ब्रांड अपने मोबाइल्स पर डिस्काउंट ऑफर दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर भारतीय बाजार में नए 5जी फोन भी दस्तक देने जा रहे हैं। इस सप्ताह 17 अगस्त से 23 अगस्त के बीच भी कुछ खास स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में उतारे जाएंगे। इस हफ्ते लॉन्च होने वाले मोबाइल फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Pova 8 Pro

लॉन्च डेट – 18 अगस्त

पोवा 8 प्रो 5जी फोन 18 अगस्त को इंडिया में लॉन्च होगा। इसके बैक पैनल पर Alive Matrix Display लगाई गई है जिसमें कस्टमाइज़ेबल LED लाइट्स लगी है। यह मोबाइल MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर पर काम करता है जिसके साथ 5K IceShield VC कूलिंग सिस्टम भी लगाया है। पावर बैकअप के लिए पोवा 8 प्रो में 6500mAh battery लगाई गई है जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

Pova 8 Pro 5G फोन में 6.78-इंच की 1.5K HyperLux AMOLED डिस्प्ले लगी है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट, 2592Hz PWM डिमिंग और 4500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। फोन में अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और कोर्निंग गोरिल्ला Glass 7i भी मिलता है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल Sony LYTIA 700C सेंसर वाला डुअल रियर कैमरा और 13 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन को IP69K रेटिंग के साथ लाया जाएगा।

iQOO Z11

लॉन्च डेट – 20 अगस्त

आइकू ज़ेड 11 5जी भारत में 20 अगस्त को लॉन्च होगा जो इंडिया का पहला Mediatek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर वाला फोन बनकर आएगा। चर्चा है कि यह 5जी फोन 8GB RAM + 256GB Storage के साथ लॉन्च किया जाएगा। पावर बैकअप के लिए आइकू ज़ेड11 में 7050mAh Battery दी गई है जिसके साथ फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट भी मिलेगा।

iqoo-z11-dimensity-7500-turbo-chipset-specs-confirmed-india-launch

iQOO Z11 5G फोन में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप लगाया गया है जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन Sony OIS सेंसर शामिल रहेगा। यह स्मार्टफोन 3D Curved Display पर लॉन्च किया जाएगा। सामने आई जानकारी के अनुसार यह 6.8-इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन होगी जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट और 5000nits ब्राइटनेस का सपोर्ट भी मिलेगा।

Moto G Max

सेल डेट – 20 अगस्त

मोटो जी मैक्स इंडिया में लॉन्च हो चुका है और इस सप्ताह 20 अगस्त को यह पहली बार सेल के लिए उपलब्ध होगा। इस 5जी फोन को 27,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकेगा जिसमें 6GB RAM + 128GB Storage मिलेगी। यह मोबाइल Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर पर काम करता है जिसके साथ LPDDR5X RAM भी दी गई है। वहीं पावर बैकअप के लिए 7000mAh बैटरी और 30W TurboPower फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट मौजूद है।

Moto G Max 5G फोन में 6.72-इंच FHD+ LCD स्क्रीन दी गई है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 1050nits हाई ब्राइटनेस और Display Color Boost का सपोर्ट मिलता है। मोटो जी मैक्स 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा वाला फोन है। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल Sony LYT600 मेन सेंसर, 8 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल सेंसर और ​थर्ड एआई सेंसर शामिल है। यह मोबाइल MIL-STD 810H सर्टिफाइड मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर बना है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here