
Motorola भारत में एक नए स्मार्टफोन को पेश करने वाला है। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए नए डिवाइस का टीजर जारी किया है। टीजर में फोन के नाम का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि यह Motorola Edge 70 Neo हो सकता है। कंपनी पहले ही इस स्मार्टफोन के भारत में आने की जानकारी दे चुकी है। ऐसे में नए टीजर को Edge 70 Neo की एंट्री से जोड़कर देखा जा रहा है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Motorola के नए फोन का टीजर
Motorola India की ओर से शेयर किए गए टीजर में डिस्को-बॉल थीम देखने को मिली है। पोस्ट में में ‘थोड़ा डिस्को, थोड़ा रहस्य’ और ‘कुछ मूड सेट करने वाला है’ लिखा है। वीडियो के अंत में ‘इट्स द’ वाला टेक्स्ट और “??” मार्क भी दिखाई देता है।
A little disco, a little mystery. 🪩 Something’s about to set the mood. Keep watching… you’ll know when the moment arrives. 👀#motorolaindia pic.twitter.com/mjHd5HkYkd
— Motorola India (@motorolaindia) September 16, 2026
हालांकि, कंपनी ने इस टीजर में अपकमिंग डिवाइस का नाम या लॉन्च डेट कंफर्म नहीं की है। ऐसे में अभी यह साफ नहीं है कि टीजर में दिखाया गया फोन कौन सा मॉडल होगा। उम्मीद है इसे Motorola Edge 70 Neo नाम से लाया जा सकता है।
Motorola Edge 70 Neo की डिटेल्स संभावित
Motorola Edge 70 Neo हाल ही में Geekbench पर भी नजर आया था। लिस्टिंग के अनुसार, फोन में Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट दिया जा सकता है। यही चिपसेट Motorola Edge 70 Plus के ग्लोबल मॉडल में भी है। Geekbench लिस्टिंग में फोन को करीब 6GB RAM और Android 16 के साथ देखा गया था।
कैमरा को लेकर भी कुछ रिपोर्ट्स सामने आई हैं। इनमें दावा किया गया है कि Edge 70 Neo में 50MP का मेन कैमरा दिया जा सकता है। यह Edge 70 Plus में मिलने वाले 200MP मेन कैमरा से अलग होगा।
फिलहाल Motorola ने नए टीजर के जरिए सिर्फ अपकमिंग डिवाइस की ओर इशारा किया है। कंपनी की ओर से फोन का नाम, लॉन्च डेट या स्पेसिफिकेशंस कंफर्म नहीं किए गए हैं। Edge 70 Neo के लिए अभी तक कोई डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव नहीं हुई है। इसलिए नए टीजर को Motorola Edge 70 Neo के आने का सिर्फ अनुमान माना जा रहा है। आने वाले दिनों में कंपनी की ओर से फोन के नाम और लॉन्च को लेकर और डिटेल्स मिल सकती हैं। आप आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।









