
प्रमुख चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लेनोवो ने आज भारतीय बाजार में फैब 2 स्मार्टफोन को पेश किया है। इस साल फैब सीरीज में लेनोवो का यह दूसरा फोन है। हाल में ही कंपनी ने इस सीरीज में फैब 2 प्लस को पेश किया था। यह फोन उससे स्स्ता है। भारतीय बाजार में इस फोन की कीमत 11,999 रुपये है और यह 9 दिसंबर से सेल के लिए आॅनलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। जहां तक लेनोवो फैब 2 प्लस की बात है तो उस फोन कीमत 14,999 रुपये है। आगे हमनें इस फोन के बारे में पूरी जानकारी दी है।
डिजाइन: लुक के मामले में लेनोवो फैब 2 अपने पुराने संस्करण फैब 2 प्लस के समान ही है। फोन का बैक पैनल थोड़ा कर्व है जो इसे पकड़ने में आरामदायक बनाते हैं। हां अंतर सिर्फ यह है कि इसमें पिछले पैनल में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं मिलेगा। जबकि फैब 2 प्लस को फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है।
4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी के साथ उपलब्ध हुआ ओपो एफ1एस, जानें फीचर स्पेसिफिकेशन और कीमत
स्क्रीन: लेनोवो फैब 2 में 6.4-इंच की एचडी स्क्रीन दी गई है। इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1280×720 पिक्सल है। फोन में 2.5डी कर्व्ड ग्लास का उपयोग किया गया है। हालांकि स्क्रीन कोटिंग का जिक्र कंपनी ने नहीं किया है। इसके अडवांस संस्करण फैब 2 प्लस में फुल एचडी रेजल्यूशन वाली स्क्रीन है।
एलजी डुअल स्क्रीन और डुअल रियर कैमरे वाला फोन, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
प्रोसेसर: इस फोन को मीडियाटेक एमटी8783 चिपसेट पर पेश किया गया है और फोन में 64 बिट्स वाला 1.3गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। हालांकि प्रोसेसर के मामले में दोनों समान है।
रैम व मैमोरी: लेनोवो फैब 2 में 3जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। इसके साथ ही 32जीबी इंटरनल मैमोरी उपलब्ध है। फोन में कार्ड सपोर्ट है और आप 256जीबी तक के मैमोरी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।

कैमरा: फोटोग्राफी के लिए लेनोवो फैब 2 में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध है। कैमरे के साथ आपको पीडीएएफ और पैनरोमा जैसे मोड मिलेंगे। हालांकि फैब 2 प्लस में डुअल रियर कैमरा है जो कि फैब 2 में आपको नहीं मिलेगा।
आॅपरेटिंग सिस्टम: यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम् 6.0 मार्शमेलो पर रन करता है और पावर बैकअप के लिए फैब 2 में 4,050एमएएच की बैटरी दी गई है।





















