
शाओमी अब तक कई मामलों में टेक जगत में मौजूदा दिग्गज कंपनियों को टक्कर देती आ रही है। वहीं, इस बार कंपनी की प्लानिंग एक कदम आगे बढ़ते हुए फोल्डेबल फोन लॉन्च करने की है। शाओमी के आने वाले फोल्डेबल फोन का एक वीडियो ट्विटर पर जारी हुआ है। इस वीडियो में टैबलेट आसानी से स्क्रीन के साथ मुड़ता हुआ दिखाया गया है। इस बात की जानकारी जाने-माने लीकस्टर इवन ब्लास ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है।
इवन ब्लास ने ट्विट पर एक 20 सेकंड की वीडियो जारि की है। इस वीडियो में जो डिवाइस है वह पूरी तरह से मुड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। ट्विट में इवन ने कहा “इस वीडियो या डिवाइस की प्रामाणिकता पर में कुछ नहीं बोल सकता, लेकिन यह कथित तौर पर शाओमी द्वारा बनाया गया स्मार्टफोन है। क्या यह एक नया फोन है या भी फेक?”
Can't speak to the authenticity of this video or device, but it's allegedly made by Xiaomi, I'm told. Hot new phone, or gadget porn deepfake? pic.twitter.com/qwFogWiE2F
— Evan Blass (@evleaks) January 3, 2019
सैमसंग के बाद अब ओपो बना रहा है फोल्डेबल फोन
शाओमी से पहले सैमसंग, ओपो, एलजी व हुआवई की भी खबर सामने आ चुकी है कि ये कंपनियां फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रही है। सैमसंग को लेकर कहा जा रहा है कि कंपनी अगले महीने ही सीईएस 2019 ईवेंट के दौरान अपने फोल्डेबल फोन को आधिकारिक तौर पर पेश कर देगी। लेकिन इन सभी कंपनियों के फोन एक ही साईड खुल सकेंगे तथा बंद हो सकेंगे। वहीं, एप्पल के पेटेंट में खुलासा हुआ था कि यह फोन इतना एडवांस होगा कि इसे दोनों ओर मोड़ा जा सकेगा।
एप्पल फिर रचेगा इतिहास, ला रहा है दोनों तरफ मुड़ने वाला फोल्डेबल फोन
एप्पल के दोनों तरफ मुड़ने वाले फोन के लिए एक पेटेंट दर्ज कराया गया था। एप्पल द्वारा फाइल किए गए इस पेटेंट में ऐसी तकनीक शामिल है जो फोल्डेबल फोन बनाएगी। एप्पल की यह तकनीक अन्यों से अलग और खास इसलिए है क्योंकि एप्पल के पेटेंट के अनुसार कंपनी का आईफोन किसी किताबी की तरह सिर्फ एक ओर नहीं बल्कि किसी कागज की तरह दोनों ओर मुड़ सकेगा।





















