PUBG मोबाइल 40 करोड़ से ज्यादा बार हुआ डाउनलोड, कमाई में बनाया रिकॉर्ड

Join Us icon

PUBG मोबाइल की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वह दुनिया का सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाला ऑनलाइन गेम बन गया है। इतना ही नहीं पबजी ने घोषणा की है कि मोबाइल पर यह गेम को अब तक 40 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है।

कमाई
वहीं, चीन के बाहर इस गेम के डेली 5 करोड़ यूजर्स हैं। अगर बात कमाई की करें तो की बात करें तो पिछले महीने 146 मिलियन डॉलर की कमाई की है जो दूसरे ऑनलाइन गेम्स की कमाई से कहीं ज्यादा है। हालांकि, कई बार पबजी को बैन करने की कई खबरें भी सामने आती रही हैं। इसे भी पढ़ें: PUBG गेम खेलने से 16 साल के लड़के की हुई मौत, जानें क्या है पूरा मामला
nepal-pubg
नया अपडेट
बाते दें कि हाल ही में पबजी मोबाइल ने अपने गेम में नई अपडेट पेश की है। इस गेम में अब नए 4×4 बैटल मोड को शामिल किया गया है। इस अपडेट के साथ आपको न्यू मैप, कस्टम स्किन और अधिक डेडिकेट सेटिंग ऑप्शन मिलता भी मिलता है।


पबजी मोबाइल गेमर्स की सुविधा और नए रोमांच के लिए कंपनी समय-समय पर नए-नए अपडेट पेश करती रहती है। वहीं, जानकारी सामने आई है कि पबजी मोबाइल एक और स्नो थीम मैप की तैयारी कर रहा है। हालांकि इसके बारे में अभी ऑफिशल जानकारी बाहर नहीं आई है। इसे भी पढ़ें: अब इस देश में बैन हुआ Pubg, क्या इंडिया में भी लगेगा प्रतिबंध

ऐसे होती है कमाई
बता दें कि गेम की ज्यादातर कमाई इन-गेम परचेस से होती है। अपने इन-गेम लुक के लिए प्लेयर्स स्किन और कॉस्ट्यूम्स खरीदते हैं। इसके अलावा चीन में पबजी मोबाइल के बैन होने के बाद लॉन्च किए गेम फॉर पीस से भी कंपनी को भारी कमाई हो रही है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here