LG Stylo 5 का नया प्रेस रेंडर हुआ लीक, बजट कैटगरी के अंदर होगा लॉन्च

Join Us icon

पिछले साल एलजी ने अपने स्टाइलो सीरीज के अंदर Stylo 4 स्मार्टफोन को पेश किया था। वहीं, अब साउथ कोरिया की टेक कंपनी अब इस सीरीज के अंदर आने वाले नए हैंडसेट पर काम कर रही है, जिसे LG Stylo 5 को पेश करने वाली है। वहीं, लॉन्च से पहले इस फोन को ग्लोबल सर्टिफिकेशन फोरम पर देखा गया था। इसके बाद फोन के रेंडर्स को इंटरवेब्स पर देखा गया है। वहीं, अब फोन के हाई-रेजोल्यूशन प्रैस रेंडर ऑनलाइन सामने आए हैं।

लेटेस्ट लीक फोटो में स्मार्टफोन स्लिवर कलर का दिखाई दे रहा है। हैंडसेट 18:9 डिसप्ले के साथ ही साइड में स्लिम बेजल और बॉटम व टॉप थिक बेजल हैं। फोन में रियर व फ्रंट पर सिंगल कैमरा होगा। इसके अलावा फोन में रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर देखा गया है। वहीं. हैंडसेट में पावर बटन राइट साइड और वॉल्यूम रॉकर बटन लेफ्ट में देखा गया है। हालांकि, फोन के दूसरे फीचर्स की जानकारी सामने नहीं आई है। इसे भी पढ़ें: LG W सीरीज़ का पहला फोन इंटरनेट पर हुआ लीक, फोन की लाईव ईमेज़ हुई वायरल

अगर बात करें पिछले साल लॉन्च हुए एलजी स्टाइलो 4 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की इसमें 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस डिसप्ले पर पेश किया गया है। इस फोन में 2160 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.2-इंच की फुलएचडी+ फुलविज़न डिसप्ले दी गई है। यह फोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट पर रन करता है। इसे भी पढ़ें: ट्रिपल रियर कैमरे और 3500एमएएच बैटरी के साथ आया LG X6, जानें कीमत

कंपनी की ओर से इस फोन को 2जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया गया है। एलजी स्टाइलो 4 में 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 2टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश लाईट के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

एलजी स्टाइलो 4 डुअल सिम व 4जी वोएलटीई के साथ बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस है। एलजी स्टाइलो 4 को कंपनी ने स्टाइलस पैन के साथ पेश किया है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में यूएसबी टाईप-सी के साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 3,300एमएएच की बैटरी दी गई है। एलजी इस स्मार्टफोन को अन्य अंर्तराष्ट्रीय बाजारों में कब तक लॉन्च करेगी इस बारें में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here