
ताइवान की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Asus ने पिछले हफ्ते भारत में अपने फ्लैगशिप हैंडसेट Asus 6Z को लॉन्च किया था। वहीं, इस फोन को आज पहली बार दोपहर 12 बजे सेल के लिए पेश किया जाएगा। इस फोन को ग्राहक फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव रूप से खरीद सकेंगे। अगर बात करें इस फोन की खासियत की तो यह स्मार्टफोन एक बेहद ही खास फ्लिप कैमरा मकैनिज्म के साथ आता है।
कीमत
Asus 6Z को फिलहाल फ्लिपकार्ट से ही खरीदा जा सकेगा। दोपहर 12 बजे इस स्मार्टफोन की सेल शुरू होगी। अगर बात करें कीमत की तो Asus 6Z की शुरुआती कीमत 31,999 रुपए है, जो 6जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की है। वहीं, 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वाले दूसरे वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपए है। इसके अलावा स्मार्टफोन के टॉप वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपए है, जिसमें 8जीबी की रैम और 256जीबी की स्टोरेज दी गई है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi Black Shark को टक्कर देने आ रहा है ASUS ROG Phone 2, 23 जुलाई को होगा लॉन्च
ऑफर्स
डिवाइस को फ्लिपकार्ट पर खरीदने पर कई लॉन्च ऑफर्स भी पेश किए जा रहे हैं। इस स्मार्टफोन को खरीदने पर फ्लिपकार्ट की ओर से 3,999 रुपए कीमत वाला कंप्लीट मोबाइल प्रोटेक्शन प्लान केवल 99 रुपए में दिया जा रहा है। इसके अलावा ऐक्सिस बैंक बज क्रेडिट कार्ड से इस फोन का पेमेंट करने पर भी 5 प्रतिशत का डिस्काउंट मिल रहा है। इसे भी पढ़ें: ASUS ला रहा है डुअल स्लाईडर पैनल वाला फोन, Samsung Galaxy A80 भी रह जाएगा पीछे
स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें Asus Zenfone 6 की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 6.46 इंच का फुल एचडी+ डिसप्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसके अलावा डिसप्ले टॉप पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की कोटिंग की गई है। इस स्मार्टफोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर है।
फोटोग्राफी के लिए Asus Zenfone 6 स्मार्टफोन में फ्लिप कैमरा दिया गया है जो कि 48 मेगापिक्सल का है और इसमें डुअल एलईडी फ्लैश है। वहीं, सेकंडरी कैमरा 13-मेगापिक्सल का है। स्मार्टफोन में 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसमें फास्ट चार्जिंग के लिए क्वॉलकॉम क्विक चार्ज 4.0 सपॉर्ट दिया गया है।





















