
ASUS ने पिछले साल टेक बाजार में अपनी फ्लैगशिप के तहत ROG Phone पेश किया था। यह फोन एक गेमिंग स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च किया गया था जो हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स से लैस था। कुछ दिनों पहली ही खबर आई थी कि कंपनी अब इस स्मार्टफोन के अपडेटेड वर्ज़न ROG Phone 2 के रूप में लाने की तैयारी कर रही है। वहीं अब ROG Phone 2 के लॉन्च की तारीख भी सामने आ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में खुलासा हुआ है कि आने वाली 23 जुलाई को ASUS ROG Phone 2 टेक बाजार में लॉन्च कर दिया जाएगा। याद दिला दें कि यहां ROG का मतलब Republic of Gamers से है।
ASUS ROG Phone 2 की लॉन्च डेट का खुलासा टेक वेबसाइट डिजीटाइम्स द्वारा किया गया है। वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि असूस कंपनी आने वाली 23 जुलाई को चीन के बिजिंग शहर में एक ईवेंट का आयोजन कर रही है और इसी ईवेंट के मंच से कंपनी का आगामी फ्लैगशिप फोन ROG Phone 2 टेक मंच पर पेश किया जाएगा। लॉन्च डेट की जानकारी देने के साथ ही इस रिपोर्ट में बताया गया है कि यह फोन दो वेरिएंट्स में लॉन्च होगा जिनमें से एक वेरिएंट की कीमत 4,399 युआन यानि इंडियन करंसी अनुसार तकरीबन 44,300 रुपये होगी।
ROG Phone 2
असूस का आरओजी फोन 2 भी गेमिंग डिवाईस के रूप में बाजार में दस्तक देगा। फोन को लेकर हालांकि कंपनी की ओर से अभी कोई भी जानकारी नहीं दी गई है लेकिन अब तक सामने आए लीक्स की मानें तो ROG Phone 2 को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा। इन वेरिएंट्स में एक रैम वेरिएंट जहां 10जीबी की रैम मैमोरी सपोर्ट करेगा वहीं दूसरे वेरिएंट में 12जीबी की रैम मैमोरी दी जा सकती है। वहीं फोन में 512जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है।

ASUS ROG Phone 2 को एंडरॉयड के सबसे नए आपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया जा सकता है तथा प्रोसेसिंग के लिए फोन में क्वालकॉम का सबसे फास्ट और पावरफुल प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 855 देखने को मिल सकता है। इस फोन में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली डिसप्ले देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही असूस के आगामी स्मार्टफोन में इंप्रूव गेम कूल सिस्टम, बेहतर कैमरा और बड़ी बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट देखने को मिल सकता है।
ROG Phone
यह फोन 2160 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6-इंच की फुल एचडी+ एमोलेड डिसप्ले पर पेश किया गया है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेशरेट पर विजुअल प्रदान करती है। एंडरॉयड ओरियो आधारित यह फोन 2.96गीगाहर्ट्ज क्लॉक स्पीड वाले आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो 630 जीपीयू मौजूद है। यह फोन 8जीबी रैम के साथ 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।
फोटोग्राफी के लिए ROG Phone में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी रियर कैमरा मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए यह फोन 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। फोन में 7.1 सराउंड साउंड तकनीक के साथ डीटीएस हैडफोन जैक भी दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन क्वालकॉम का ऐप्टएक्स हाई डेफिनेशन ब्लूटूथ वायरलेस आॅडियो भी सपोर्ट करता है। 4जी वोएलटीई के साथ ही फोन में पावर बैकअप के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।




















