
Nokia ने पिछले महीने ही Nokia 8.1, Nokia 4.1 और Nokia 3.1 स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती की थी जिसके बाद इन तीनों स्मार्टफोंस के विभिन्न वेरिएंट्स सस्ती कीमतों में सेल के लिए उपलब्ध हुए हैं। वहीं अब एक बार फिर अपने फैन्स को तोहफा देते हुए Nokia ने अपने मीड बजट स्मार्टफोन Nokia 6.1 की कीमत भी कम कर दी है। कंपनी की ओर से Nokia 6.1 के सभी वेरिएंट्स के दाम कर दिए गए हैं जिसके बाद यह फोन 10,000 रुपये से भी कम के बजट में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है।
कीमत हुई कम
Nokia 6.1 के 3जीबी रैम और 4जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत में कटौती की गई है। बता दें कि कंपनी पहले भी इस फोन की कीमत कम कर चुकी है। Nokia 6.1 के 3जीबी रैम/32जीबी मैमोरी वेरिएंट को 16,999 रुपये में लॉन्च किया गया था जो नए प्राइस कट के बाद सिर्फ 6,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसी तरह 18,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुए Nokia 6.1 के 4जीबी रैम/64जीबी मैमोरी वेरिएंट को अब 9,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

यह स्मार्टफोन नोकिया की अधिकारिक वेबसाइट के साथ ही फ्लिपकार्ट व अमेज़न पर सेल के लिए उपलब्ध हैं। बता दें कि खबर लिखे जाने तक कंपनी की वेबसाइट पर Nokia 6.1 का सिर्फ 4जीबी रैम वेरिएंट ही नए प्राइस कट के साथ 9,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए लिस्ट था। Nokia 6.1 का 4जीबी रैम वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर भी नई कीमत के साथ मौजूद है लेकिन फोन के 3जीबी रैम वेरिएंट को अभी अपडेट नहीं देखा गया है।
नोकिया 6.1
Nokia 6.1 की बात करें तो यह फोन बेजल लेस डिजाईन पर पेश किया गया था जिसमें कोई भी नॉच नहीं दी गई है। यह फोन 16:6 आस्पेक्ट रेशियो वाली 5.5-इंच की फुलएचडी डिसप्ले सपोर्ट करता है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है। कंपनी की ओर से Nokia 6.1 को स्टॉक एंडरॉयड पर पेश किया गया था जो फिलहाल एंडरॉयड के सबसे लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 9 पाई पर रन करता है।

प्रोसेसिंग के लिए Nokia 6.1 में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 630 चिपसेट पर रन करता है। इंडिया में यह फोन दो वेरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध है जिनमें 3जीबी रैम के साथ 32जीबी मैमोरी और 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इन दोनों ही वेरिएंट्स की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy A10s लॉन्च के करीब, सर्टिफिकेशन्स साइट पर हुआ लिस्ट
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Nokia 6.1 के बैक पैनल पर डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। इसी तरह सेल्फी के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला ही 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां Nokia 6.1 के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 3,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।


















