BSNL ने रिवाइज किए अपने कई प्रीपेड प्लान्स, अब नहीं मिलेगी ये लाभ

Join Us icon

सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL पिछले काफी समये से लगातार अपने नए प्रीपेड प्लान लॉन्च कर रही है। इन प्लान्स की मदद से कंपनी मार्केट में मौजूद रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन जैसी कंपनियों को टक्कर दे रही थी। वहीं, अब कंपनी ने अपने कुछ प्रीपेड प्लान्स में बदलाव किए हैं।

कंपनी ने इस बार अपने कुछ प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनिफिट्स को खत्म कर दिया है। टेलिकॉम टॉक की एक रिपोर्ट के अनुसरा बीएसएनएल ने अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर करने वाले कई प्लान्स पर कॉलिंग के लिए कैपिंग लगा दी है। इस कैपिंग के बाद सबस्क्राइबर्स अब प्रति दिन 250 मिनट की फ्री कॉलिंग कर सकेंगे।

BSNL ने 186 रुपए, 429 रुपए, 666 रुपए और 1,699 रुपए वाले प्रीपेड प्लान्स में यह लिमिट तय की है। इसके बाद अब इन प्लान्स में सबस्क्राइबर्स को पहले की तरह अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट नहीं मिलेगा। सबस्क्राइबर्स को अब 250 मिनट की कॉलिंग के बाद बेस प्लान के टैरिफ दर से चार्ज किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: BSNL ने रिवाइज किया यह प्लान, जियो और वोडाफोन को मिलेगी टक्कर

इसके अलावा अगर सबस्क्राइबर ने बेस प्लान की कॉलिंग के लिए टैरिफ प्लान लिया हुआ है तो उन्हें कैपिंग लिमिट के बाद कॉलिंग के लिए 1 पैसे प्रति सेकंड की दर से चुकानी होगी। बता दें कि यह केवल मध्यरात्रि तक लागू रहेगा और अगला दिन शुरू होते ही सबस्क्राइबर्स के अकाउंट में फिर से 250 मिनट की फ्री कॉलिंग क्रेडिट कर दी जाएगी। इसे भी पढ़ें: BSNL लाया नया लॉन्ग टर्म प्लान, मिलेगी 345 दिनों की वैलिडिटी

कंपनी ने हाल ही में दो प्लान्स को पेश किया था। इसमें सबसे पहले बात करते हैं 1,399 रुपए वाले प्लान की है। इस प्लान में यूजर्स को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री वॉयस कॉलिंग का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही यूजर्स को प्लान में प्रतिदिन 1.5GB डाटा और 50 एसएमएस मिलेंगे। इस प्लान की वैधता 270 दिनों की है। याद रहे कि यह प्लान 90 दिनों के प्रमोशनल पीरियड के तौर पर पेश किया गया है। ग्राहक इस प्लान का रिचार्ज 25 जुलाई 2019 से करा सकेंगे। इसे भी पढ़ें: BSNL ने लॉन्च किया 498 रुपए वाला प्रीपेड प्लान, जियो को मिलेगी कड़ी टक्कर

अब बात करें दूसरे प्लान की तो 1,000 रुपए वाले प्रीपेड प्लान में भी यूजर्स को फ्री अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ मिलेगा। इसके अलावा प्लान में पूरी वैधता के दौरान 90GB का डाटा दिया जाएगा। 1,399 रुपए वाले प्लान की तरह ही इस प्लान की वैधता भी 270 दिनों की है। वहीं, पूरी वैधता के लिए ग्राहकों को इस प्लान के साथ 750एसएमएस मिलेंगे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here