
Xiaomi ने भारतीय बाजार में अपनी एंट्री लो बजट स्मार्टफोंस के साथ की थी। कम कीमत पर स्मार्टफोन बेचना ही Xiaomi की पहचान बनी और कंपनी की इस स्ट्रेटजी को इंडियन यूजर्स द्वारा इतना पसंद किया कि थोड़े ही समय में Xiaomi अन्य प्रतिद्वंदी कंपनियों के बेहद आगे निकल गई है। शाओमी की फैन फॉलोइंग इस कदर बढ़ी कि Xiaomi इंडिया का नंबर वन स्मार्टफोन ब्रांड बन गया। Xiaomi द्वारा लॉन्च लगभग सभी स्मार्टफोंन अपने अपने सेग्मेंट में हिट साबित हुए हैं और इन फोंस ने सेल के नए रिकॉर्ड बनाए हैं। सफलती की सीढ़ी चढ़ते चढ़ते Xiaomi ने अब भारत में एक और नया रिकॉर्ड बना लिया है। Xiaomi ने सिर्फ 5 सालों में भारत में 100 मिलियन यानि 100,000,000 स्मार्टफोन बेच डाले हैं।
Xiaomi इंडिया हेड मनु कुमार ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए यह जानकारी सार्वजनिक की है। मनु जैन ने बताया है कि Xiaomi ने इंडियन बाजार में अपने 5 सफल साल तो पूरे कर ही लिए है। वहीं अब इन 5 सालों में Xiaomi ने 100 मिलियन स्मार्टफोन बेचने का आंकड़ा भी पूरा कर लिया है। गौरतलब है कि इस आकंड़े के सामने आने के साथ ही Xiaomi भारतीय मोबाइल बाजार का पहला ऐसा ब्रांड बन गया है जिनमें इतनी तेजी से 1,000 लाख स्मार्टफोन बेचे हैं।
100 Million smartphones in 5 years! ?
Fastest brand to reach 100M mark! ? Thank you all for your love & support ?
Watch our amazing @XiaomiIndia team video here: https://t.co/eVrLj0JueZ
RT with #100MillionXiaomi & #XiaomiIndia hashtags (tag me!) & win 100 #Xiaomi goodies.? https://t.co/oYubBj3x48 pic.twitter.com/jLOKb3GAHt
— #MiFan Manu Kumar Jain (@manukumarjain) September 6, 2019
2019 में भी Xiaomi टॉप
पिछले दिनों सामने आई IDC की रिपोर्ट में बताया गया था कि साल 2019 की दूसरी तिमाही यानि अप्रैल – मई – जून महीने के दौरान भारत में कुल 36.9 मिलियन यानि (369 लाख) स्मार्टफोंस की सेल हुई थी। साल 2019 में बिके स्मार्टफोंस में सबसे ज्यादा मोबाइल Xiaomi कंपनी ने बेचे हैं। इस दौरान भारतीय बाजार में Xiaomi की हिस्सेदारी 28.3 प्रतिशत की रही थी। पिछले साल यानि 2018 की दूसरी तिमाही में Xiaomi के नाम 29.7 प्रतिशत मार्केट शेयर था।
36.9 मिलियन इंडियन मार्केट में हुई सबसे बड़ी शिपमेंट बताई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक साल 2018 की दूसरी तिमाही की तुलना में साल 2019 की दूसरी तिमाही में हुई स्मार्टफोंस की सेल में 9.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है। इसी तरह अप्रैल से जून के दौरान इंडिया में हुई स्मार्टफोंस की सेल 2019 में ही जनवरी से मार्च महीने के दौरान बिके स्मार्टफोन से 14.8 प्रतिशत अधिक रही है।



















