Vodafone ने पेश किया 59 रुपए वाला प्रीपेड प्लान, हर दिन मिलेगा 1GB डाटा

Join Us icon

Vodafone ने अपने प्रीपेड प्लान के पोर्टफोलियो को आगे बढ़ाते हुए एक नया प्लान पेश किया है। इस पैक को 59 रुपए में लॉन्च किया गया है। इस प्लान की टक्कर रिलायंस जियो के 52 रुपए वाले प्लान से होगी। आगे बात करते हैं वोडाफोन के 59 रुपए वाले प्रीपेड प्लान में मिलने वाले शानदार बेनिफिट्स की।

Vodafone का 59 रुपए वाला प्रीपेड प्लान कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट है। इस प्लान में यूजर्स को डेली 1जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही इसमें 7 दिन की वैधता भी मिलेगी। डाटा बेनिफिट्स के अलावा इस प्लान में यूजर्स को किसी प्रकार को कोई लाभ नहीं मिलेगा। यह पैक उन यूजर्स के लिए अच्छा है जो सिर्फ डाटा इस्तेमाल करना चाहते हैँ।
वहीं, इस प्लान को सबसे पहले टेलीकॉम टॉक वेबसाइट पर स्पॉट किया गया था। इसे भी पढ़ें: Jio को टक्कर देने Vodafone ने बदला अपना प्रीपेड प्लान, अब मिलेगा 70GB डाटा

गौरतलब है कि कंपनी की मिनिमम रिचार्ज स्कीम के आने के बाद सभी प्रीपेड यूजर्स को कंपनी की सर्विसेज जारी रखने के लिए हर महीने रिचार्ज कराना पड़ता है। अभी तक वोडाफोन के पास 20, 24 व 35 रुपए वाले रिचार्ज हैं। इसे भी पढ़ें: Vodafone फिर लाया 20 रुपए वाला शानदार प्लान, मिलेगी यह खास सर्विस

बता दें कि वोडाफोन ने हाल ही में अपने प्रीपेड ग्राहकों को लिए वोडाफोन रीवार्ड्स प्रोग्राम को लॉन्च किया था। यह प्रोग्राम लिमिटेड टाइम के लिए है। इस प्रोग्राम के अंदर प्रीपेड सब्सक्राइबर्स को हर रीचार्ज पर गारंटी इनाम दिया जाएगा। इस प्रोग्राम को कंपनी ने ‘हर रीचार्ज पे इनाम ऑफर’ के नाम से पेश किया है। इसके लिए यूज़र्स को रीचार्ज करवाने के 72 घंटे के अंदर रिवार्ड क्लेम करना होगा। अगर 72 घंटे के अंदर रिवार्ड क्लेम नहीं किया जाता तो मिलने वाला लाभ यूजर्स को नहीं मिलेगा। इसे भी

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here