BSNL के1699 रुपए वाले प्लान में मिलेगी एक्स्ट्रा सर्विस, हुआ ये बड़ा बदलाव

Join Us icon

टेलिकॉम क्षेत्र में अपने प्लान्स के दम पर सरकारी कंपनी BSNL काफी समय से प्राइवेट कंपनियों को टक्कर दे रही है। इसी के चलते कंपनी कुछ महीनों में अपने प्रीपेड प्लान्स में काफी बदलाव कर रही है। है। वहीं, इसके साथ नए प्लान्स भी पेश कर रही है। वहीं, अब बीएसएनएल ने 1699 रुपए में आने वाला लॉन्ग टर्म प्लान में बदलाव किया है।

बदलाव के बाद इसमें सब्सक्राइबर्स को कई खास बेनिफिट मिल रहे हैं। इस ऑफर के तहत प्लान में सब्सक्राइबर्स को दो महीने की एक्स्ट्रा सर्विस दी जा रही है और वह भी बिल्कुल मुफ्त है।

इस ऑफर के तहत कंपनी 1699 रुपये के प्लान में यूजर्स को कुल 425 दिन की वैलिडिटी दे रही है। इस ऑफर से पहले इस प्लान में यूजर्स को 365 दिन की वैलिडिटी देती थी। इस प्लान में यूजर्स को अब 60 दिन की फ्री सर्विस मिल रही है। इसे भी पढ़ें: Jio को टक्कर देने BSNL ने चली ये चाल, वॉयस कॉल पर मिलेगा कैशबैक

इसके अलावा इस प्लान में मिलने वाले अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें पहले यूजर्स को रोज 2जीबी डेटा, डेली 250 मिनट कॉलिंग और 100 फ्री एसएमएस मिल रहे हैं। ऑफर के तहत अब नवंबर और दिसंबर में सब्सक्राइबर्स 2जीबी की जगह हर दिन 3जीबी डाटा मिलेगा। गौर करने वाली बात है कि इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए प्लान को 30 नवंबर से पहले रिचार्ज कराना होगा। इसे भी पढ़ें: BSNL-MTNL पर मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, अब Jio और Airtel को होगी परेशानी

बता दें कि बीएसएनएल की इस 1699 रुपये वाले प्लान में पहले यूजर्स को ऐनुअल वैधता के साथ तीन महीने की एक्स्ट्रा सर्विस मिलती थी। इस कारण यूजर्स को इसमें डेली 2जीबी डाटा के साथ 2.2जीबी एक्स्ट्रा डाटा ऑफर किया जाता था। हालांकि, कुछ दिन बाद कंपनी ने बंपर ऑफर को बंद कर दिया था।

अगर बात करें दूसरी कंपनियों की तो इसमें भी कई लॉन्ग टर्म प्लान हैं। लेकिन, काफी समय से जिस तरह से बीएसएनएल अपने प्लान प्रीपेड और पोस्टपेड यूजर्स के लिए पेश कर रही है। उससे लग रहा है कि यूजर्स को लुभाने में कंपनी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here