
पिछले कई दिनों की चर्चा के बाद आखिर एचटीसी ने यू अल्ट्रा स्मार्टफोन को लॉन्च कर ही दिया। हालांकि फिलहाल यह वैश्विक लॉन्च था लेकिलन जल्द ही इसे भारत में भी पेश किया जाएगा। वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि आज के इवेंट में एचटीसी ने यू अल्ट्रा स्मार्टफोन के साथ यू प्ले मॉडल को भी उतारा है। लुक और के मामले में दोनों फोन अब तक एचटीसी द्वारा लॉन्च फोन से बिल्कुल अलग हैं।
एचटीसी यू अल्ट्रा
एचटीसी यू अल्ट्रा एचटीसी का फ्लैगशिप फोन है और कंपनी ने इसे डुअल स्क्रीन के साथ पेश किया है। फोन में 5.7-इंच का क्वाडएचडी डिसप्ले है। मुख्य स्क्रीन के उपर ही छोटी सी स्क्रीन है जिसके माध्यम से आप नोटिफिकेशन और मैसेज देख सकते हैं। इस फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट पर पेश किया है। फोन मं 2.35 गीगाहट्र्ज का कोरयो प्रोसेसर है। इसके साथ ही 4जीबी रैम और 64जीबी की इंटरनल मैमोरी है।
फोटोग्राफी के लिए एचटीसी यू अल्ट्रा में 12-मेगापिक्सल का अन्ट्रापिक्सल कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ आपको कई खाास फीचर मिलेंगे। वहीं इमसें बूम साउंड इंटीग्रेशन है।

एचटीसी यू प्ले
जैसा कि पहले से ही जानकारी आ रही थी कि इस फोन को छोटे डिसप्ले के साथ पेश किया जा सकता है। यू अल्ट्रा के मुकाबले यू प्ले में थोड़ी छोटी स्क्रीन है। इस फोन में 5.2—इंच की स्क्रीन दी गई है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन फुल एचडी है। इस फोन को मीडियाटेक हेलियो पी10 चिपसेट पर पेश किया गया है। एचटीसी यू प्ले 3जीबी और 4जीबी रैम मैमोरी में उपलब्ध होगा। इसके साथ ही 32जीबी और 64जीबी का मैमोरी कॉम्बीनेशन मिलेगा।
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 16-मेगापिक्सल रियर कैमरा और वहीं फ्रंट में 4-मेगापिक्सल का अल्ट्रापिक्सल कैमरा है जो 16—मेगापिक्सल के बराबर की तस्वीर लेने में सक्षम है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 2,500 एमएएच की बैटरी दिया गया है।



















