
इस साल नवंबर में Xiaomi ने Redmi Note 8 Pro मॉडल को पेश किया था। यह फोन अपने 64 MP कैमरे के अलावा प्रोसेसर की वजह से भी काफी सुर्खियों में रहा। क्योंकि कंपनी ने कई सालों बाद भारत में अपने Redmi Note सीरीज में Mediatek चिपसेट का उपयोग कर रही थी। Xiaomi Redmi Note 8 Pro को मीडियाटेक Helio G90T चिपसेट पर पेश किया गाय था। जब फोन लॉन्च हुआ तो भी इसने कम रेंज में अपने दामदार गेमिंग परफॉर्मेंस और स्मूथ मल्टी टास्किंग की वजह से लोगों को काफी लुभाया। मीडियाटेक और शाओमी की इस जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया और कंपनी अब इसे और भी आगे ले जाना चाहती है। 91मोबाइल्स को इस बारे में एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है। हमें जो खबर मिली है उसके अनुसार कंपनी वर्ष 2020 के शुरुआत में ही Redmi 9 मॉडल को पेश करने वाली है और यह फोन मीडियाटेक Helio G70 चिपसेट पर आधारित होगा।
शाओमी रेडमी 9 के स्पेसिफिकेशन
हालांकि फिलहाल हम यह नहीं बता सकते कि रेडमी 9, मीडियाटे जी70 पर लॉन्च होने वाला पहला फोन होगा या नहीं लेकिन इस फोन को लेकर शाओमी और मीडियाटेक की साझेदारी हो चुकी है। जहां तक शाओमी रेडमी 9 के स्पेसिफिकेशन की बात है तो इस फोन में आपको 6.6 इंच एचडी+ पिक्सल रेजल्यूशन वली स्क्रीन देखने को मिलेगी। इस फोन में वॉटर ड्रॉप नॉच के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: OPPO Reno 3 की रियल ईमेज आई सामने, डिजाईन और वेरिएंट का खुलासा
रही बात मैमोरी की तो अब तक जो हमें जानकारी मिली है उसके अनुसार 4 जीबी की रैम मैमोरी और 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज होगी। हां फोन में आपको एक्सपेंडेबल मैमारी सपोर्ट भी मिलेगा। अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं है। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy A21 का रेंडर्स हुए लीक, इस डिजाइन के साथ होगा लॉन्च
मीडियाटेक हेलियो जी70 प्रोसेसर
मीडियाटेक ने वर्ष 2019 में अपने हेलियो जी सीरीज चिपसेट की शुरुआत की है। इस सीरीज के तहत पहला प्रोसेसर जी90टी को पेश किया गया था जो कि अब तक सिर्फ रेडमी नोट 8 प्रो में उपलब्ध है। इसे खास कर गेमिंग के लिए डिजाइन किया गया है। वहीं अब कंपनी ने कम रेंज के फोन के लिए हेलिया जी70 चिपसेट की तैयारी कर ली है। अब तक इस प्रोसेसर के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन खबर के अनुसार हेलिया जी सीरीज में और भी प्रोसेसर आने वाले हैं जिनका खुलासा कंपनी नए साल के पहली तीमाही में करने वाली है।
न्यूज साभार: केशव खेड़ा





















