इस डिजाइन के साथ मार्केट में आ सकता है Mi MIX Alpha, पेटेंट हुआ जारी

Join Us icon

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने कुछ महीने पहले अपने अनुठे डिजाइन वाले Mi MIX Alpa को पेश किया था। यूनिक डिसप्ले के साथ पेश किया गया यह फोन एक कॉन्सेप्ट हैडसेट था। Mi MIX Alpha एक सिंगल फ्लैसिबल OLED पैनल दिया गया था जो कि फ्रंट और बैक दोनों को कवर कर रहा था। वहीं, अब 91mobiles को शाओमी के मी मिक्स अल्फा का नया पेटेंट दिखाई दिया है।

इस पेटेंट में स्पॉट किया गया मी मिक्स अल्फा को मार्केट में पेश किया जा सकता है। इस पेटेंट में सामने आया है कि फोन का डिसप्ले कर्व्ड होगा। लेकिन, यह पूरे बैक को कवर नहीं करेगा। आप इमेज में देख सकते हैं कि मी मिक्स अल्फा अब भी डिसप्ले रैपअप के साथ आएगा। आप फोन के बैक में मौजूद डिसप्ले को फिर भी देख सकेंगे। फोन का बैक पैनल प्लेन ग्लास के साथ डुअल कैमरा के साथ देखा जा सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें मी मिक्स अल्फा की तो इस फोन में 7.92-इंच फ्लैक्सिबल ओएलईडी स्क्रीन 2088×2250 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ दी गई है। इसके अलावा Mi MIX Alpha में 4D सराउंडिंग कर्व्ड डिसप्ले दी गई है जो कि बेजल लैस एक्सपीरियंस देती है। फोन में Quad HD+ डिस्प्ले दिया गया है।

फोन में बैक पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 108-मेगापिक्सल, 20-मेगापिक्सल और 12-मेगापिक्सल कैमरा सेटअप है। वहीं, डिवाइस में 12जीबी रैम और 512जीबी स्टोरेज दी गई है। वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 40 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 4050एमएएच की बैटरी दी गई है।

चीन में Mi MIX Alpha को फ्लैक्सिबल OLED डिस्प्ले और प्लास्टिक फिनिश के साथ दी गई थी जो कि यूनिक 4D सराउंडिंग डिस्प्ले से लैस था। स्मार्टफोन का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 180.6 प्रसेंट थी। वहीं, इस फोन की डिस्प्ले ब्रांड न्यू डिस्प्ले अकॉस्टिक टेक्नोलॉजी के साथ आती है यानी इस फोन में ईयरपीस स्पीकर नहीं दिया गया है। इसके साथ ही ये टेक्नोलॉजी इस फोन के लिए अल्ट्रासोनिक प्रॉक्सिमिटी सेंसर की तरह भी काम करती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here