
पिछले कई माह से सैमसंग गैलेक्सी एस8 की खबरें आ रही हैं। जानकारी के मुताबिक इस फोन को मार्च अप्रैल के बीच लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही सैमसंग गैलेक्सी एस8 की कई लीक इमेज भी आ चुके हैं। वहीं आज एक नई जानकारी आई है जिसमें फोन के स्क्रीन और फिंगरप्रिंट सेंसर के बारे में स्पष्ट सूचना दी गई है और फोन का वास्तविक तस्वीर शेयर किया गया है।
सैमसंग गैलेक्सी एस8 की यह फोटो वेंचरबीट और इवन ब्लॉस द्वारा लीक किया गया है। इन्होंने पहले भी लॉन्च से पहले कई फोन की जानकारियां दी हैं जो सही साबित हुई हैं। दी गई जानकारी के अनुसार सैमसंग द्वारा गैलेक्सी एस8 का दो संस्करण लॉन्च किया जाएगा।
फरवरी में लॉन्च होगा शाओमी का एक और दमदार फोन मी 5सी
खास बात यह कही जा सकती है कि दोनों मॉडल कर्व स्क्रीन के साथ उपलब्ध होंगे। सैमसंग गैलेक्सी एस8 का पहला मॉडल 5.8-इंच स्क्रीन के साथ उपलब्ध होगा जबकि दूसरे मॉडल में आपको 6.2-इंच की स्क्रीन देखने को मिलेगी। सैमसंग गैलेक्सी एस8 के बारे में यह भी जानकारी दी गई है कि 5.8-इंच वाले मॉडल में 3,000 एमएएच की बैटरी देखने को मिलेगी। जबकि 6.2-इंच स्क्रीन वाले मॉडल को कंपनी 3,500 एमएच की बैटरी के साथ पेश कर सकती है।

अब तक सैमसंग गैलेक्सी एस8 में 6जीबी रैम की बात होती रही है लेकिन आज के रिपोर्ट में कहा गया है कि इस फोन में आपको 4जीबी रैम और 64जीबी की इंटरनल मैमोरी देखने को मिल सकती है। जानकारी के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी एस8 का यूएस संस्करण क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर पर पेश किया जा सकता है।
लेनोवो के6 पावर का 4जीबी रैम वेरियंट हुआ लॉन्च
वहीं जो सबसे खास बात कही जा सकती है यह कि सैमसंग गैलेक्सी एस8 के डिजाइन में कंपनी काफी बदलाव करने वाली है। इस बार होम पैनल पर आपको हार्डवेयर बटन नहीं मिलेगा। वहीं जहां अब तक सैमसंग के फोन में मुख्य पैनल पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाता था। वहीं नए सैमसंग गैलेक्सी एस8 में पिछले पैनल में रियर कैमरे के साथ फिंगरप्रिंट स्कैनर देखने को मिलेगा। वहीं फोन में स्टिरियो स्पीकर, यूसबी टाइप—सी, 3.5एमएम आॅडियो जैक और धूल व पानी अवरोक जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। दी गई जानकारी के अनुसार यह फोन 21 अप्रैल से सेल के लिए जा सकता है।





















