
फरवरी माह में आयोजित होने वाली मोबाईल वर्ल्ड काग्रेंस 2017 टेक वर्ल्ड के लिए बेहद खास है। बड़ी कंपनियां जहां इसमें अपने भावी प्रोजेक्ट्स पेश करेगी वहीं नई कंपनियां अपनी तकनीक से दुनिया को चौंकाएगी। इसी श्रेणी में स्मार्टफोन निर्माता कंपनी अल्काटेल ने भी अपनी उपस्थिति की पुष्टि कर दी है।
अमिताभ बच्चन के ट्वीट पर वोडाफोन और जियो भिड़े
अल्काटेल की ओर से एमडब्ल्यूसी 2017 के दौरान कंपनी द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रैस कॉफ्रेंस के लिए मीडिया इन्वाईट भेजने शुरू कर दिए हैं। अल्काटेल के मीडिया इन्वाईट में टैग लाईन लाईट अप के साथ कॉफ्रेंस की तारीख और समय 27 फरवरी की सुबह बताया गया है।

टेक एक्सपर्ट्स की मानें तो अल्काटेल द्वारा भेजे गए इन्वाईट में दर्शाई गई फोटो इस बात की ओर ईशारा करती है कि कंपनी द्वारा कॉफ्रेंस के साथ ही एलईडी पैनल और बेहतर म्यूज़िक वाले स्मार्टफोन पेश किए जा सकते है। अल्काटेल के भावी डिवाइस को लेकर पहले सामने आई ख़बरों की मानें तो कंपनी इस ईवेंट के दौरान पॉंच स्मार्टफोन प्रदर्शित कर सकती है जो ‘ए’ सीरीज़ के होंगे।
6जीबी रैम के साथ सोनी आईएमएक्स सेंसर से लैस होगा शाओमी रेडमी प्रो 2
पहले सामने आए लीक्स के अनुसार अल्काटेल ‘ए’ सीरीज़ के आगामी फोन मीडियाटेक आॅक्टा-कोर प्रोसेसर पर पेश किए जा सकते हैं। ये फोन डुअल टोल एलईडी फ्लैश से लैस हो सकते है तथा हो सकता है कि इन स्मार्टफोन्स को डोटेड रियर पैनल पर पेश किया जाए। बहरहाल अल्काटेल के आगामी फोन्स के जुड़ी जानकारियां महज़ लीक के आधार पर है, अत: कंपनी के फोन्स की स्पेसिफिकेशन्स, फ़ीचर्स तथा कीमत जानने के लिए एमडब्ल्यूसी का इंतज़ार किया जाना बेहतर है।





















