
Samsung को लेकर पिछले हफ्ते ही एजेंसी न्यूज सामने आई थी कि कंपनी अगले महीने की शुरूआत में ‘गैलेक्सी ए’ सीरीज़ का नया फोन Samsung Galaxy A31 इंडिया में लॉन्च करेगी जो जून के पहले सप्ताह में ही ऑनलाईन शॉपिंग साइट्स के साथ ही ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। वहीं आज सैमंसग इंडिया ने इस फोन की लॉन्च डेट से पर्दा उठाते हुए बता दिया है कि कंपनी आने वाली 4 जून को गैलेक्सी ए31 भारत में लॉन्च कर देगी।
Samsung Galaxy A31 का प्रोडक्ट पेज कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर लाईव हो गया है। यहां फोन अपनी फोटोज़ और स्पेसिफिकेशन्स के लिस्ट है जिसके साथ सैमसंग ने ‘नोटिफाई‘ ऑप्शन दे दिया है। कंपनी द्वारा 4 जून को यह फोन ऑनलाईन लाईव स्ट्रीमिंग के जरिये ही लॉन्च किया जाएगा। एजेंसी रिपोर्ट की मानें तो यह फोन 23,000 रुपये के करीब कीमत पर लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट में बताया गया है कि इंडिया में यह फोन 6 जीबी रैम मैमोरी के साथ मीडियाटेक प्रोसेसर पर लॉन्च होगा। वहीं हमें उम्मीद है कि फोन में हीलियो पी65 चिपसेट देखने को मिल सकता है।
फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह डिवाईस 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4 इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी-यू डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन का डायमेंशन 73.1 x 159.3 x 8.6 एमएम और वज़न 185 ग्राम है। सैमसंग ने इस फोन को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस किया है। सैमसंग गैलेक्सी ए31 को एंडरॉयड ओएस पर पेश किया गया है जो आक्टाकोर (Dual 2.0GHz + Hexa 1.7GHz) प्रोसेसर पर रन करता है।
फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy A31 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए सैमसंग गैलेक्सी ए31 में एफ/2.2 अपर्चर वाला 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर मौजूद है।

Samsung की ग्लोबल वेबसाइट पर यह फोन दो वेरिएंट्स में लिस्ट है। फोन के बेस वेरिएंट में जहां जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है वहीं दूसरे वेरिएंट में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की मैमोरी दी गई है। दोनों ही वेरिएंट्स में स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। आशा है भारत में दोनों ही वेरिएंट आएंगे। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही पावर बैकअप के लिए Samsung Galaxy A31 में 15वॉट क्विक चार्ज सपोर्ट वाली 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है। सैमसंग गैलेक्सी ए31 को ब्लू, व्हाईट, रेड और ब्लैक कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।


















